कांकेर

कांग्रेस नेता ने कराई भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम की हत्या, अविश्वास प्रस्ताव के डर से 7 लाख की दी सुपारी, पार्षद समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

Congress Killed BJP Politician : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या सुपारी किलिंग का मामला था।

2 min read
Jan 13, 2024
bjp_politician_murder_case.jpg

BJP Vice President Asim Murder Case : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या सुपारी किलिंग का मामला था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पंखाजूर नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल और जितेंद्र बैरागी ने मिलकर असीम की हत्या कराई। इसके लिए शूटरों को 7 लाख रुपए दिए गए थे। मामले में पुलिस ने बप्पा, विकास, जितेंद्र के अलावा सोमेन्द्र कुमार मंडल, नीलरतन मंडल, जयंत विश्वास, रीपन सदियाल, सुरजीत बाला, सुमीत मांझी

एक लाख में खरीदा कट्टा

Asim Rai Murder Case : बप्पा और विकास ने पैसों का इंतजाम किया। जितेंद्र ने रेकी का काम किया। उसने अपने साथी तपन मंडल, सुमीत मांझी के साथ मिलकर असीम की रेकी कराई। हत्या करने के लिए सुरजीत और रीपन से संपर्क किया। दोनों ने असीम को शूट करने के लिए जयंत, नीलरतन और शूटर विकास तालुकदार को 7 लाख रुपए में

राजी कर लिया। इसके बाद बप्पा और विकास ने सोमेन्द्र मंडल के माध्यम से 7 लाख नीलरतन को दिया। इसमें से करीब 1 लाख रुपए से कट्टा खरीदा और बाकी रकम को आरोपियों ने बांट ली। इसके बाद विकास ने अपने साथी गोपी दास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। विकास ने असीम को 7.65 एमएम पिस्टल से गोली मारी थी।


इसलिए कराई हत्या

BJP Politician Murder Case : बप्पा गांगुली को डर था कि असीम के चलते उसकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी जा सकती है। दूसरी ओर पार्षद विकास पाल को भी उसके अवैध लॉज पर कार्रवाई होने का डर था। जितेंद्र बैरागी का असीम से उसके गांव में दुश्मनी थी। इस कारण तीनों ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया।

फांसी की सजा की मांग

शुक्रवार को गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने भाजपा नेता असीम के गृहग्राम पीवी 28 पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और राय को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी पत्नी ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों पर विधि संमत कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
13 Jan 2024 09:27 am