कांकेर

ठेकेदार ने शिकायत करने वाले के घर के सामने छोड़ा गड्ढा, कहा- SDM से भरवा लो, जानिए पूरा मामला

Kanker News: जिस वार्डवासी ने नाली निमार्ण कर रहे ठेकेदार शिकायत की थी अब उसी के घर के सामने गड्ढा छोड़ दिया है। जब शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने एसडीएम से गड्ढा भरावा बोल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2023, 1:30 PM IST
ठेकेदार ने शिकायत करने वाले  सामने छोड़ा गड्ढा
ठेकेदार ने शिकायत करने वाले सामने छोड़ा गड्ढा

Kanker News: नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक-9 कालोनी में हो रहे नाली निमार्ण की शिकायत करना वार्डवासी को महंगा पड़ रहा है। जिस वार्डवासी ने नाली निमार्ण कर रहे ठेकेदार शिकायत की थी अब उसी के घर के सामने गड्ढा छोड़ दिया है। जब शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने एसडीएम से गड्ढा भरावा बोल रहा है। मामला कांकेर(Kanker News) जिले का है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 कालोनी(Kanker News) में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार ने नाली के लिए गड्ढा खोदा तो घरों में जाने वाले नल टेलीफोन लाइन काट दिए गए और कई दिनों तक ठीक नहीं कराया गया। परेशान वार्डवासियों (Kanker News) के इसकी शिकायत नगर पंचायत में कर दी। शिकायतकर्ता भुवन वर्मा के घर के सामने न सिर्फ नाली का गड्ढा छोड़ दिया।

कहा- एसडीएम से शिकायत कर सकते हो
भुवन वर्मा ने जब ठेकेदार (Kanker News) को फोन लगाया तो बोला कि एसडीएम ही तुम्हारे घर के सामने का गड्ढा भरेंगे। इधर इस मामले में ठेकेदार बबलू कुरैशी ने कहा कि बार-बार लेबरों के छुट्टी मारने से काम में देरी हो रही थी। एसडीएम से शिकायत कर सकते हो यह कहा था। एसडीएम से करवा लो नहीं बोला हूं।

Published on: