
Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से शनिवार को तेंदुए के शावक का शव बरामद किया गया है। कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव(Kanker News) के पास तेंदुए का शव(leopard cub) होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शावक का शव देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी से टक्कर में तेंदुए के शावक की मौत हुई होगी।
बताया जा रहा है कि तेंदुए के मृत शावक(leopard cub) की उम्र 6 से 7 माह की है। नन्हें शावक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शावक के शरीर पर जिस तरीके के चोट मिले हैं, इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे उसे किसी वाहन ने जबरदस्त ठोकर ठोकर मारी होगी। इस वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस मामले में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने शनिवार 18 फरवरी की सुबह देवरी गांव(Kanker News) की बस्ती के पास तेंदुए का शव(leopard cub) देखा। इसके बाद उन्होंने सरपंच को इसकी सूचना दी। इस पर सरपंच ने तत्काल वन विभाग को फोन लगाकर सूचना दी। जब घटना की सूचना वन विभाग की टीम को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर, पंचनामा किया। इसके बाद उसे वन विभाग के रेस्ट हाउस में ले जाया गया। यहां तेंदुए के शव की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी।
मादा तेंदुआ होने की आशंका
गांव (Kanker News) के नजदीक ही शावक की लाश(leopard cub) मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि आसपास ही कहीं मादा तेंदुआ भी होगी। ऐसे में ग्रामीणों को वन विभाग ने सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वन अमला आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए है।
पहले भी दिखे जंगली जानवर
बता दें कि धीरे-धीरे ठंड कम होने लगी है। ऐसे में एक बार फिर अंचल के आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवर दिखाई देने लगे हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कांकेर जिले(Kanker)के शहर से शिव नगर की पहाड़ी पर भी तेंदुआ नजर आया था। इस वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है।