कांकेर

Dhan Kharidi : धान खरीदी बंद ! किसानों की बढ़ी चिंता… कुछ दिनों में होगी बारिश

Dhan Kharidi : एक नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी में महज कुछ सप्ताह बाकी है और कोयलीबेड़ा में दो दिनों से धान की खरीदी बन्द कर दी गई है, जिसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है।
less than 1 minute read
Jan 07, 2024
dhan_kharidi.jpg

Dhan Kharidi : एक नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी में महज कुछ सप्ताह बाकी है और कोयलीबेड़ा में दो दिनों से धान की खरीदी बन्द कर दी गई है, जिसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर कोयलीबेड़ा अंचल के किसानों ने खरीदी केंद्र पहुंचकर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द खरीदी शुरू करने की मांग की है।

कोयलीबेड़ा लेम्पस अंतर्गत 1239 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें से 395 किसानों से अब तक 20220 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें से केवल 920 क्विंटल धान का ही परिवहन हो पाया है। ऐसे में खरीदी केंद्र में अब भी 19260 क्विंटल धान जाम है, जिसके चलते जगह की कमी बनी हुई है। खरीदी प्रभारी द्वारा जगह के अभाव में खरीदी बन्द करना बताया जा रहा है। मौसम के लगातार बदलाव के कारण कभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में रखे हुए धान के उठाव न होने के कारण भारी नुकसान से इनकार नही किया जा सकता।

कृषक अमरलाल आचला ने बताया कि कोयलीबेड़ा खरीदी केंद्र में दूरदराज के किसान भी अपना धान बेचने आते हैं। जबकि अभी धान बिक्री के लिए कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में नियमित खरीदी नही होती है तो सभी किसान अपनी उपज नही बेच पाएंगे और अपना कर्ज भी कैसे चुकाएंगे यह चिंता बनी हुई है। फिलहाल रविवार की बैठक के बाद बताया गया है कि सोमवार से पुन: खरीदी शुरू होगी जो किसानों के लिए राहत की बात है।

Published on:
07 Jan 2024 04:12 pm