कांकेर

खेत में मिला नरकंकाल, आगे जाकर देखा तो हैरान रह गए गांव वाले

शव के पास चावल, गिलास सहित कुछ बिछाने के कपड़े मिले हैं। हालांकि पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 4:12 PM IST
CG News

कांकेर. चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेगौरी में गुरुवार एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी गांव पहुंचकर हर बिन्दुओं पर बारिकी से जांच करने में लगे हुए हैं। प्रथमा दृष्टया से लग रहा कि उक्त मृतक का शव किसी भीख मांगकर खाने वाले व्यक्ति का होगा। शव के पास चावल, गिलास सहित कुछ बिछाने के कपड़े मिले हैं। हालांकि पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

चारामा से लगे ग्राम बड़ेगौरी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मची, जब महज सड़क से 50 मीटर दूर खेत में एक व्यक्ति का नरकंकाल देखा गया। इसकी जानकारी खेत के मालिक को पहले हुई, जब वह अपने खेत में पहुंचा तो शव को देख हतप्रद रह गया। यह खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैलने पर लोगों का हुजूम लग गया। कोटवार की मदद से इसकी सूचना चारामा थाना को दी गई।

खबर मिलते ही एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, एसडीओपी आकाश मरकाम, क्राइम ब्रांच टीम के दयालू राम साहू, थाना प्रभारी एल डी दीवान, डाग स्काड की टीम, फोरेसिंक टीम, डॉक्टर की टीम बारिकी से जांच किया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि शव को किसी जंगली जानवर ने खाया होगा। शव पूरी तरह सुख चुका था, केवल कंकाल के अलावा और कुछ नहीं था। मृतक की उम्र करीब ४० वर्ष है, शरीर में एक कपड़ा, शव के पास एक गिलास, झोला में चावल, बोरी एवं अन्य सामान रखा मिला। अधिकारी व ग्रामीण यही अंदेशा लगा रहे कि कोई भीख मांगकर खाने वाला व्यक्ति या फिर कोई विचलित दिमाग वाला होगा, जो इस सड़क से जाते समय खेत में गिरने से मौत हो गई होगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हर पहलू पर की जा रही जांच
थाना क्षेत्र में आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से गुम इंसान व्यक्तिकी जांच किया जाएगा। थाना में हुई सूचना प्राप्त के आधार पर ग्राम में जाकर इसकी पतासाजी पुलिस करने की बात कही रही है।

Published on: