कांकेर

CG में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, पिता-बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी भी इस हादसे की चपेट में आ गई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 min read
• •
Feb 17, 2023
क्षतिग्रस्त बाइक
क्षतिग्रस्त बाइक

Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी भी इस हादसे की चपेट में आ गई, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चारामा थाना क्षेत्र के पास हादसा नेशनल हाईवे- 30 पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए चारामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती(Kanker Road Accident) कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खजूरनाथ सोनकर (50 वर्ष) निवासी लाल माटवाड़ा, अपनी पत्नी अनीता सोनकर और अपनी बेटी खोमेश्वरी (21 वर्ष) के साथ अपने बाइक से अपने गांव से चारामा जा रहा था। ल्व्कीन इस दौरान चारामा पहुंचने से पहले एक ढाबे के पास खड़ी ट्रक और उनकी बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में खजूरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए चारामा अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान हुई बेटी की मौत
बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी खोमेश्वरी की भी मौत हो गई। आसपास के लोगो ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने कहा कि सड़क हादसे(Kanker Road Accident) में एक ग्रामीण की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं, एक युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घायल महिला का इलाज चल रहा है, मगर उसकी हालत गंभीर है। मृत पिता-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

Published on:
17 Feb 2023 07:15 pm