कांकेर

महतारी एक्सप्रेस की ऐसी मनमानी, विनती करने के बावजूद मां को नवजात के साथ छोड़ दिया बीच जंगल में

आगे नहीं जा पाने का बहाना बनाकर नवजात बच्चे सहित मां और परिजनों को जंगल में छोडक़र वापस लौट गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 11:07 AM IST
Feature image

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महतारी एक्सप्रेस अपनी ही मनमर्जी चला रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार डिलीवरी के लिए गर्भवती महिला, जन्म से 1 वर्ष तक के बच्चे को स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन की सुविधा मुहैया कराई है, लेकिन 102 वाहन चालक मनमर्जी के चलते कई पीडि़त परिवारों को भारी परेशानी होती है।

ऐसे मामला ग्राम मिचेसुखई के महिला और परिजनों के साथ बीता है, दुर्गूकोंदल अस्पताल से नवजात बच्चे और मां के साथ परिजनों को छोड़े मिचेसुखई निकली 102 वाहन के चालक ने वाहन आगे नहीं जा पाने का बहाना बनाकर नवजात बच्चे सहित मां और परिजनों को जंगल में छोडक़र वापस लौट गया, परिजन गांव तक छोडऩे की गुजारिश करते रहे लेकिन ड्राइवर नहीं माना जबरन गाड़ी से उतरने कहा और दुर्गूकोंदल लौट गया, इससे जंगल के बीच रास्ते में पीडि़तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पीडि़त महिला कृतिकला, मितानिन अमृता खरे, परिजन प्रेमलाल खरे ने बताया कि प्रसव के लिए दुर्गूकोंदल अस्पताल में भर्ती थी, प्रसव होने के तीन दिन बाद हमें मिचेसुखई छोडऩे के लिए महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन बैठाया गया, लेकिन आधे बीच में ही जंगल के पास गाड़ी आगे नहीं जा पाने की बहाना बनाकर छोड़ दिया। हमने हाथ जोडक़र वाहन चालक को गांव तक छोडऩे गुजारिश किए लेकिन चालक नहीं माना जबरन गाड़ी से उतरने कहा और गाड़ी मोडक़र वापस चला गया, इन्होंने बताया कि अन्य वाहन की व्यवस्था होने तक घंटे भर बारिश हवा के बीच जंगल में खड़े, इन्होंने कहा कि सरकार गरीबों की सुविधा के गाड़ी उपलब्ध कराई है, पर चालक और 108 कर्मी मनमर्जी से कार्य करते हैं और भोले भाले ग्रामीणों को आधे बीच में धोखा देते हैं, ऐसे चालक और कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

किया जाए।

Published on: