कांकेर

शहीद रमेश को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई, हजारों जवानों की आंखें हुई नम… मुठभेड़ में नक्सलियों ने मारी थी गोली

Naxal Attack : जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिदूर में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए बस्तर फाइटर के जवान रमेश कुरेठी को हजारों नम आखों से अंतिम विदाई दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 5:45 PM IST
shahid_ramesh.jpg

CG Naxal Attack : जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिदूर में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए बस्तर फाइटर के जवान रमेश कुरेठी को हजारों नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके गृहग्राम संगम में परिजनों ने अपने सामाजिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इसके पूर्व पखांजूर थाना परिसर में पुलिस द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

शहीद जवान को सलामी देने स्वयं एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कांकेर केएल ध्रुव,पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके एलेसेला सहित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी पहुंचे और उन्हें सलामी और शहीद के शव का कांधा भी दिया।

इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शहीद जवान के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजली दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने शहीद जवान अमर रहे के नारे भी लगाए। श्रद्वांजली कार्यक्रम के बाद शहीद जवान के पाथिर्व शरीर को वाहन से उनके गृह ग्राम संगम ले जाया गया। इस दौरान जगह-जगह शहीद जवान को श्रद्वांजली देने बड़ी संख्या में लोग जुटे और श्रद्वांजली दी।

नक्सली हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटें

शहीद जवान को श्रद्वांजली देने पहुंचे आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने नक्सलियों से हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस ने बस्तर को नक्सल मुक्त कराने का संकल्प ले लिया है और इसके लिए कदम दर कदम आगे बढ़ भी रही है। नक्सलियों के लिए ही अच्छा है कि समय रहते हथियार छोड़े और मुख्य धारा में लौटें।

Published on: