
कांकेर. छत्तीसगढ़ में एक मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग ने युवक के प्यार में अपना घर छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर चढ़ा प्यार का एेसा परवान की नाबालिग को न अपने परिवार की फिक्र रही न अपनी।
ग्राम कोदाभांट की नाबालिग लडक़ी को वाट्सएप्प पर एक युवक से प्यार परवान चढ़ा तो अपने माता-पिता को घर में सोते छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीडि़त पिता ने बेटी के गुम होने की फरियाद की तो पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आठ सौ किमी दूर मध्य प्रदेश के सागर जिले से नाबालिग लडक़ी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को बालिका संरक्षण गृह सिंगरभांट और युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी द्वारिका प्रसाद श्रीवास ने बताया कि ग्राम कोदाभांट निवासी 11वीं क्लास की छात्रा को मोबाइल वाट्सएप्प पर मध्य प्रदेश ग्राम सिहोरा थाना राहतगढ़ जिला सागर निवासी कुश करोसिया (20) पिता तुलसीराम करोसिया से प्रेम हो गया था। दोनों आपस में मोबाइल पर काफी दिनों से बात करते थे। एक पखवाड़े पहले यानी 9 जुलाई 2018 को प्रेमी युवक कांकेर बस स्टैण्ड पहुंचा जहां से नाबालिग लडक़ी और युवक दोनों बस से रायपुर और वहां से सागर चले गए। लकड़ी के माता-पिता को दो दिन बाद भी उसकी बेटी का पता नहीं चला तो वह 12 जुलाई को कांकेर कोतवाली में गुम होने का अपराध दर्ज करा दिया।
अपराध दर्ज होने के बाद साइबर सेल की टीम ने नाबालिग का फोन ट्रेस किया तो लोकेशन मध्य प्रदेश सागर दिखा रहा था। एक सप्ताह तक एक ही स्थान का लोकेशन मिलने के बाद साइबर सेल की टीम मध्य प्रदेश सागर के लिए रवाना हो गई। मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद राहतगढ़ की लोकल पुलिस को लेकर सिरोहा गांव पहुंची जहां से नाबालिग लडक़ी और कुश करोसिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लडक़ी और प्रेमी युवक को लेकर साइबर सेल की टीम मंगलवार को कांकेर पहुंची, जहां आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 363, 366, 376, आईपीसी एवं पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और नाबालिग लडक़ी को बालिका संरक्षण गृह सिंगारभांट और युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक साल पहले कोदाभांट की नाबालिग लडक़ी के मोबाइल पर कुश करोसिया का फोन आया। कुछ देर बात करने के बाद बालिका के मोबाइल पर युवक ने मैसेज भेजने लगा। इसके बाद दोनों में मैसेज का आदान-प्रदान होने के बाद वाट्सएप्प ग्रुप पर जुड़ गए। देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए और 9 जुलाई को बालिका अपने माता-पिता को छोडक़र कांकेर बस स्टैंड से युवक के साथ फुर्र हो गई थी।