कांकेर

पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठी

पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को साहू समाज ने एक बार फिर कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

less than 1 minute read
Oct 16, 2018
पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठी

कांकेर. पांच साल बाद भी नंदलाल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर सोमवार को साहू समाज ने एक बार फिर कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है।

जिला साहू समाज ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि ८ दिसंबर 2013 की रात कृषि फार्म के पास नंदलाल साहू की हत्या कर दी गई थी। पांच साल से साहू समाज की ओर से बार-बार पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जा रहा है। बावजूद हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। शासन-प्रशासन को एक बार फिर साहू समाज ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को पकडऩे के लिए फरियाद कर रहा है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस विधायक को मंत्री पद का ऑफिर, नेता प्रतिपक्ष बोले- क्या इसी उद्देश्य से आए थे अमित शाह- देखें Video

अगर चुनाव तक हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो साहू समाज इससे आहत होकर इस विधानसभा चुनाव में अहम निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। साहू समाज की ओर से ओमप्रकाश साहू, आनंद साहू, बृजलाल साहू आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा है। ओमप्रकाश साहू, आनंद साहू, बृजलाल साहू आदि लोगों ने ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़ें

डीजीएमएस बोले- कोल खदान को बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं, 603 कर्मचारी हैं कार्यरत
Published on:
16 Oct 2018 09:03 pm
Also Read
View All