गनीमत है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नक्सली विस्फोट करने के बाद तुरंत वहां से फरार हो गए।
कांकेर. नक्सलियों ने एक बार फिर बड़े थाने के सामने बम ब्लास्ट कर जवनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। मंगलवार को नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के आेरछा थाने के सामने बम ब्लास्ट दहशत फैला दिया। गनीमत है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नक्सली विस्फोट करने के बाद तुरंत वहां से फरार हो गए। इधर कांकेर जिले में एक और नक्सली घटना में एक जवान घायल हो गया है। जिसे हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने थाने के सामने बम धमका कर एक और हमले को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सली पुलिस की नजरों से बचने के लिए ग्रामीण के रूप में आए हुए थे। चुपके से बम को थाने के सामने ठिकाने लगा कर वहां से फरार हो गए। इसके बाद वहां बम फट गया। गनीमत है कि बम थाने से दूर ब्लास्ट हुआ वरना पूरा थाना ही उड़ जाता है। इस घटना के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अपना ऑपेरशन तेज कर दिया है और इलाके में सर्चिंग अभियान चला रहा है।
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल
कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की खबर मिल रही है। घायल जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर लाया गया है। यहां एक निजी अस्पताल में किया गया भर्ती किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज अंतागढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गोमे इलाके में मुठभेड़ हुई। नक्सलियों द्वारा किए गए अचानक हमले का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हमले में बीएसएफ का एक जवान वीरप्पा घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वीरप्पा का हालत गंभीर है। जवान के पैर में लगी गंभीर चोट लगी है।