कांकेर

नक्सलियों ने खुटगांव मार्ग पर फेंका पर्चा, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लगाए कई आरोप

Kanker Naxalism: कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के खुटगांव मार्ग पर बीती रात नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चा फेंका। सुबह जब राहगीरों को नक्सली पर्चा मिला तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया।
2 min read
• •
Feb 17, 2023
Bijapur Naxali Encounter
Bijapur Naxali Encounter File Photo

Kanker Naxalism: कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के खुटगांव मार्ग पर बीती रात नक्सलियों ने भारी मात्रा में पर्चा फेंका। सुबह जब राहगीरों को नक्सली पर्चा मिला तो उन लोगों ने पुलिस(Police) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया। रावघाट समेत कई माइंस को कौड़ी के दाम बेचने का आरोप नक्सलियों ने राज्य व केंद्र सरकार पर लगाया है।

कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रात में खुटगांव मार्ग पर नक्सलियों(Kanker Naxalism) ने भारी मात्रा में पर्चा फेंका था। सुबह कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया। उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी(Bastar Division Committee)भारत की कम्युनिष्ट पार्टी के प्रवक्ता सुखदेव कौड़ो ने पर्चा के माध्यम से प्रेस वक्तव्य जारी किया है।

उसमें लिखा है कि नारायणपुर जिला ओरछा ब्लाक इन्द्रावती एरिया ग्राम रेखवाय के निवासी कामरेड अनिल और उनके साथ एक ग्रामीण को घेरकर नाजायज तरीके से डीआरजी अर्धसैनिक बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिस ग्रामीण को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया वह बेकसुर है। इस गिरफ्तारी की उत्तर प्रदेश डिविजन कमेटी(Kanker Naxalism) घोर खंडन करती है। जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने के लिए जनवादी लोकतंत्र प्रेमियों को हम सभी जनता को अपील करते हैं। इस नाजायज गिरफ्तारी का खंडन करें।

इसके साथ ही पर्चा(Kanker Naxalism) में लिखा है कि देश की जनता की प्राकृतिक संपदा को लूट पाट कर कार्पोरेट घरानों को देने के लिए बस्तर को पुलिस छावनी बना दिया गया है। बस्तर के मूलवासी जनता को विस्थापित कर रावघाट पहाड़, बरबसपुर, कुएंमार खदान को केन्द्र व राज्य सरकार ने कौड़ियों के दाम में बेंच दिया।

इस मुद्दे व अन्य जनता की समस्याओं को लेकर संगठित करने के क्रम में जनता से मिलने जा रहे कामरेड अनिल व एक ग्रामीण को घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाया गया हैं। कार्पोरेटिकरण सैनिकीकरण के तहत गिरफ्तार(Kanker Naxalism) किया गया। राजनीतिक कैदी का दर्जा देकर जल्द से जल्द रिमांड के लिए माओवादी पार्टी डिमांड करती है।

बड़गांव में मिला नक्सली पर्चा, जांच में जुटी पुलिस टीम
बड़गांव थाना क्षेत्र में भी नक्सलियों(Kanker Naxalism) ने पर्चा फेंका है। आरकेबी डिविजन कमेटी ने पर्चा में लिखा है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला कमल जयसवाल को सजा दो और पीड़ित महिला को केस वापस लेने की धमकी देने वाले गितेश दुग्गा को भी सजा दिया जाए। नक्सलियों(Kanker Naxalism) ने पर्चा में लिखा है कि पीड़िता को उसके पक्ष में न्याय मिलना चाहिए।

बड़गांव थाना प्रभारी अमित पद्माशली ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली (Kanker Naxalism) पर्चा फेंके जाने की जानकारी मोबाइल के माध्यम से मिली है लेकिन कहीं पर पर्चा नहीं मिला है। हालांकि आरकेबी डिविजन कमेटी(RKB Division Committee) ने जिम्मेदारी लिया है जो राजनांदगांव, कांकेर दलम के नाम पर है। पुलिस जांच में कर रही है। उधर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र बड़ी संख्या में पुलिस ने पर्चा बरामद किया है।

Published on:
17 Feb 2023 01:42 pm