कांकेर

पड़ोसी ने महिला पर टंगिया से किया जानलेवा हमला, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरी, फिर…

Kanker Crime News: कोरर थाना क्षेत्र किशनपुरी में शनिवार को सुबह करीब 10.30 बजे जमीन विवाद के चलते पड़ोसी ने घर के सामने ही महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2023, 4:26 PM IST
.
bike riders robbed the young man

Kanker Crime News: कोरर थाना क्षेत्र किशनपुरी में शनिवार को सुबह करीब 10.30 बजे जमीन विवाद के चलते पड़ोसी ने घर के सामने ही महिला पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रायपुर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार(Kanker Crime News) कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल महिला रमशीला मरकाम उम्र 47 वर्ष पति शंकर मरकाम(Shankar Markam) और उसका पड़ोसी पीला राम कोरेटी( Pilaram Koreti) उम्र 45 वर्ष का घर बाड़ी एक साथ लगा है। बाड़ी में कब्जे के नाम पर दोनों परिवार के बीच कई वर्षों से विवाद होते आ रहा है। 21 जनवरी को भी सुबह बाड़ी में लगे घेरा को बढ़ाने के नाम पर विवाद हो गया। जिसके बाद महिला घर के सामने निकलकर बहुत देर तक विवाद कर रही थी, पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी को ताना मार रही थी।

टंगिया से किया हमला
उसी समय उसका पड़ोसी पीलाराम कोरेटी बड़बड़ाने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला तो महिला ने जोर जोर से ताना मारने लगी। पड़ोसी को लगा कि यह महिला हमेशा उसके साथ ऐसा ही विवाद करती है और जबरदस्ती छोटी छोटी बातों को लेकर बड़बड़ाती रहती है। आवेश में आ गया और जान से मारने की नियत से घर से टंगिया लाकर उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार
टंगिया से हमला होते ही महिला जमीन पर गिर गई और अपने बेटे को आवाज लगाई। घर के अंदर बेटा कुछ काम कर रहा था, आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि उसकी मां खून से लथपथ जमीन पर गिरी है। पास में ही आरोपी टंगिया लेकर खड़ा है। तत्काल वह अपनी मां को लेकर कोरर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे यहां से भी रायपुर के लिए रेफर कर दिया। महिला की स्थिति नाजुक बनी है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोरर पुलिस को दी। सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार घायल महिला के बेटे ने बताया कि बाड़ी के नाम पर दोनों परिवार में कई वर्ष से विवाद हो रहा है लेकिन इस प्रकार की घटना कभी सामने नहीं आई। शनिवार के दिन भी विवाद हुआ लेकिन उस दिन उसके पिता घर पर नहीं थे, बेटी से मिलने के लिए भानुप्रतापपुर गए थे। सुबह करीब 10.30 बजे उसकी मां घर से बाहर निकली तो आरोपी ने टंगिया से हमला कर दिया।

Updated on:
22 Jan 2023, 4:26 PM IST
Published on: