
कांकेर. शहर के मासूमों को काम करवाने केरल ले जाया गया था। जहां उनके साथ बड़ी घटना हो गई।बोरवेल्स गाड़ी में काम करवाने के मजदूर दलाल की बातों में आकर केरल गए दो नाबालिग बच्चों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना नाबालिग मजदूरों के मौत की सूचना कलक्टर और एसपी को मिली थी। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम को केरल भेजा गया। टीम एक सप्ताह में जांच पड़ताल कर शनिवार को वापस लौट आई।
केरल के पल्लकड जिला के मन्नारखड़ा में बस के नीचे दबने से कांकेर और राजनांदगांव के दो नाबालिग मजदूरों की जान चली गई थी।जबकि एक बच्चे के जख्मी होने की सूचना मिली थी।कलक्टर के निर्देश पर रेस्क्यू टीम केरल के एसआई सिध्धकी से संपर्क किया। कांकेर की मलयाली भाषा की जानकार महिला ने सिध्धकी से मोबाइल पर बात की।पूरी डिटेल में मृतक बलीशोरी पिता धनिराम शोरी सलिहापारा भानुप्रतापपुर और सूरज लाल शोरी पिता मन्नुराम शोरी मानपुर सीतागांव राजनांदगांव का रहने वाला था और घायल राकेश दुग्गा पिता धनीराम दुग्गा मंगहुर थाना बडगांव निवासी है।
24 मार्च को रेस्क्यू टीम केरल के लिए रवाना हुई। 26 मार्च को केरल के पल्लकड़ जिला कलक्टोरेट दफ्तर पहुंची। जहां जिला कलक्टर सुरेश बापू दफ्तर में नहीं थे। इसके बाद एडीएम टी. विजयंत से मुलाकात कर मन्नारखड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस के साथ घटना स्थल जाकर देखा गया और पुलिस से एफआईआर की कापी मांगी लेकिन पीएम रिपोर्ट नहीं आया था।
इसी दौरान जानकारी मिली कि बांदे क्षेत्र का दलाल बोर गाड़ी में काम करने के लिए तीन लोगों को तामिलनाडु ले गया। वहां से मदीना बोरवेल्स कंपनी में 12 फरवरी को काम करने ले आया और एक माह काम करने के बाद मार्च में अपने घर बांदे आ गया।
12 मार्च को वापस अपने साथ उडुम गांव कापसी के तीन लोगों को ले गया। बेहरबेडा से दो और मंगहुर बडगांव थाना क्षेत्र के सात लोगों को ले गया था। कांकेर की रेस्क्यू टीम केरल में पड़ताल कर रही थी कि यहां इन लोगों पकड़ा गया। रेस्क्यू टीम अपने साथ 14 लोगों को वापस ले आयी है।
नाबालिगों को बाल संरक्षक इकाई लाया गया
इसमें से एक ओडिशा और 13 लोग कांकेर के है। जिनमें से 6 नाबालिब मजदूर हैं। सभी कापसी, बडगांव, दुर्गूकोंदल क्षेत्र के रहने वाले हैं। रेस्क्यू टीम ने 5 नाबालिगों को धमतरी बाल संरक्षण इकाई में छोड़ दिया है। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी बस चालक के खिलाफ मदीना बोरवेल्स कंपनी के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बोरवेल्स कंपनी द्वारा लेबर चार्ज दो लाख 55 हजार 200 रुपए दिया है। रेस्क्यू टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई रीना लारिया, त्रिसंध्या साहू संरक्षण अधिकारी, विनोद कुमार, मुकेश देवांगन श्रम निरीक्षक, धर्मा तिर्की एसआई पुलिस विभाग, हवेलाल नेताम प्रधान आरक्षक शामिल थे।
मदीना बोरवेल्स कंपनी द्वारा मृतकों के परिजनों को 50 -50 हजार रुपए तत्काल दिया गया और घायल के इलाज का पूरा खर्चा उठा रहा है। बोरवेल्स कंपनी यूनियन द्वारा मृतक के परिजनों को 10 -10 दस हजार रुपए दिया गया।