कांकेर

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 169 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 10 सितंबर को

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 10 सितंबर को

less than 1 minute read
Sep 08, 2018
नौकरी तलाश युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 169 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप 10 सितंबर को

कांकेर. अगर आप भी नौकरी के तलाश कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के उपलब्ध से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल प्राप्त 169 रिक्तियों के आधार पर कैम्प द्वारा भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में पात्रतानुसार सम्मिलित हो सकते हैं।

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के आदेशानुसार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन एक दिवसीय रोजगार कार्यालय परिसर कोड़ेजुंगा कांकेर में 10 सितम्बर को प्रात: 11 से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है की यह प्लेसमेंट कैंप 10 सितंबर 2018 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस प्लेसमेंट कैंप में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प के नियोजकों द्वारा कुल प्राप्त 169 रिक्तियों के आधार पर कैम्प द्वारा भर्ती किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। तकनीकी तथा गैर तकनीकी श्रेणी के पद इस श्रेणी के तहत संवाददाता, विज्ञापन, सलाहकार, हास्पिटल असिस्टेंट, मैकेनिक, सहायक मैकेनिक, सुपर वाईजर, सेल्समेन पद शामिल है।

आवेदकों को समस्त शैक्षणिक दस्तावेज के साथ समस्त अंक सूची निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एक प्रति फोटो कापी, एक फोटो के साथ कैम्प स्थल पर उपस्थित होने को कहा गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल पर संपर्क किया जा सकता है।

Updated on:
08 Sept 2018 11:19 am
Published on:
08 Sept 2018 11:09 am
Also Read
View All