कांकेर

छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों ने बरामद किया पाकिस्तानी रायफल, सुलग रहे कई सवाल

कांकेर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुरूवार की देर रात हुई मुठभेड़ (Police Naxal Encounter) के बाद पुलिस को अमेरिकन मेड जी थ्री रायफल बरामद हुई जिसे पाक आर्मी (Pakistan Army Gun) इस्तेमाल करती है और बांग्लादेश के साथ युद्ध में पाक सेना ने इस्तेमाल किया था। ।
2 min read
Jun 15, 2019
Pakistan Army gun
छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों ने बरामद किया पाकिस्तानी रायफल, सुलग रहे कई सवाल

कांकेर. नक्सली प्रभावित जिले में पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ (Police naxal Encounter) कोई नई बात नहीं है। यह अक्सर होता ही रहता है। कभी पुलिस आगे रहती है तो कभी नक्सली भी पुलिस से आगे निकल जाते हैं पर गुरूवार की देर रात हुई मुठभेड़ (Naxal Attack in Chhattisgarh) कई मायनों में इससे अलग थी। डीआरजी टीम को पहली बार ऐसी सफलता हाथ लगी जिसमें एक ओर ईनामी नक्सली भी ढेर हुए तो दूसरी ओर ईनामी असलहे भी बरामद हुए। आपरेशन में दूसरी बार अमेरिकन मेड जी थ्री रायफल बरामद हुई जिसे पाक आर्मी (Pakistan Army gun) इस्तेमाल करती है।

इस आपरेशन की एक और खासियत थी कि सफलता के बाद शुभकामना देने पुलिस के मुखिया आए। अपने बीच डीजीपी को पाकर डीआरजी टीम के प्रत्येक सदस्य का सीना ५६ इंच का हो गया। डीजी ने यह भी कहा कि आपरेशन की न्यायिक जांच की एक प्रक्रिया है उसके पूरा होते ही सभी के आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया जाएगा।

डीजी ने कहा कि हम नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं ओर जल्द ही छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाय हो जाएगा। आपरेशन पर चर्चा करते हुए डीजी ने कहा कि निश्चित ही आपरेशन में चार नक्सली मारे गए होंगे या दो घायल हुए होंगे जिन्हेंं नक्सली अपने साथ लेते गए। कहा कि कांकेर पुलिस की यह बड़ी सफलता है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक कांकेर की कार्यशैली व पुलिसिंग की तारीफ भी की। डीजीपी ने सभी जवानों को शुभकामना दी।

अंतागढ़ के छोटे मुरनार में पुलिस द्वारा बरामद किए गए असलहों में एक जी थ्री रायफल अमेरिका निर्मित है। यह पुलिस को दूसरी बार हाथ लगी है। पहली रायफल सुकमा के एक आपरेशन में मिली थी। जी थ्री रायफल का इस्तेमाल पाकिस्तान आर्मी (Pakistan Army gun) करती है और बांग्लादेश के साथ युद्ध में पाक सेना ने इस्तेमाल किया था। डीजी की माने तो यह बेहतर मारक असलहा है। नक्सलियों के पास यह असलहा आया कैसे के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह कह पाना संभव नहीं है पर यह सत्य है कि नक्सलियों के पास यह असलहा है।

आपरेशन में पुलिस को एक एसएलआर रायफल, एक जी-03 रायफल, एक 303 रायफल, एक 12 बोर रायफल (Pakistan Army gun) , दो एसएलआर मैग्जीन, 21 एसएलआर के जिंदा राउण्ड, दो रेडियो, दो जर्मन ढक्कन, दो जर्मन गंजी, तीन स्टील प्लेट, दो मोबाइल चार्जर, दो पौच, तीन छाताख् चार त्रिपाल, दो जरकीन छोटा, दवाईयां व भारी मात्रा में नक्सली (Naxal Encounter) साहित्य बरामद हुए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

Published on:
15 Jun 2019 05:43 pm