कांकेर

Priyanka Gandhi Visit Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, कांकेर में पंचायती राज सम्मेलन में होंगी शामिल, देखें शेड्यूल

Priyanka Gandhi Visit Chhattisgarh : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ आएंगी। वे कांकेर के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी।  

less than 1 minute read
Oct 06, 2023
आज छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी

कांकेर। Priyanka Gandhi Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। राज्य में चुनाव के करीब आने के साथ ही केंद्रीय नेताओं का लगातार दौरा अब भी जारी हैं। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ आएंगी। वे कांकेर के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं (cg Congress party) पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश सभी कांग्रेसी दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम (CM Bhupesh Baghel) में 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

बता दें कि सभा को लेकर प्रशासन और पुलिस की टीम व्यवस्था में जुटी हुई है। पुलिस सभा स्थल में हर चीजों की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। सुरक्षा (Chhattisgarh News) को लेकर पुलिस के अलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ की टीम भी तैनात रहेंगे।

देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Priyanka Gandhi Visit Chhattisgarh : जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी सुबह 11.40 पर दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी (cg congress party) और 12 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगी। जहां वे 12.30 बजे कांकेर पहुंचेगी। 12.35 में प्रियंका गांधी का गोविंदपुर खेल मैदान में आगमन होगा। इस दौरान वे आम सभा को संबोधित कर विकास कार्यों कार्यों की सौगात देंगी। साथ ही प्रदर्शनी स्टालों (cg congress party) का भ्रमण भी करेगी।

Updated on:
06 Oct 2023 12:15 pm
Published on:
06 Oct 2023 10:38 am
Also Read
View All