
रविवार को कांवर यात्रा सुबह 9 बजे ग्राम सरंगपाल त्रिवेणी सगंम महानदी से जल भरकर कावरियों ने जल लेकर चले, संगरपाल में भोलेनाथ का दर्शन कर जलभिषेक किया। कांवर यात्रा में बच्चों के साथ युवा वर्ग, बड़े-बुजुर्ग सहित महिलाएं शामिल थीं। कावरियों का जत्था आगे बढ़ता गया। कांवरियों का स्वागत अन्नपूर्णापारा वार्ड में किया गया, जहां सीयाराम यादव हलवाई द्वारा हलवा प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों की टोली आगे बढऩे पर झूलेलाल मंदिर के पास सिंध समाज ने कावरियों का स्वागत किया।
इस मौके पर अध्यक्ष दीलिप खटवानी, जगदीश, बनकू खटवानी, मुरली, टेउमल, अशोक सहित अन्य समाजजन शामिल थे। सेन चौक के पास नाग परिवार द्वारा फल वितरण किया गया। इस मौके पर राहुल नाग, लता नाग, लीला नाग सहित परिवार के सदस्य व अन्य लोग शामिल थे। तत्पश्चात भक्तों की टोली उपर नीचे रोड होते हुए शिव मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने जलाभिषेक किया और मनवाछिंत फल की कामना की। इस मौके पर सैकड़ों भक्त शामिल हुए। इसी तरह शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कौशिक सहित पदाधिकारियों व सदस्यों ने शिव भक्तों का स्वागत किया। इस मौके पर मत्स्य बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, विजय धु्रव, पंकज कौशिक, चिंटू ठाकुर, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पार्षद जागेश्वरी साहू, मोहन सेनापति, सुनीता यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, छाया कौशिक, जया सेनापति, मंजुला नेगी, देवेंद्र साहू, अविनाश, सहित अन्य लोग शामिल थे।
डीजे की धून पर थिरकते रहे शिवभक्त:- रविवार को पूरा नगर भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं और भक्तों ने भव्य कांवर यात्रा निकाली और त्रिवेणी संगम सरंगपाल से जल चढ़ा मनोकामना पूर्ण होने का आशीवार्द मांगा। शिव कांवर यात्रा के दौरान भक्तगण गाजे-बाजे और डीजे के धुन पर थिरकते रहे। कांवर यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया।