कांकेर

सुरक्षा के मद्देनजर चुनावी पहरा रहेगा कड़ा, अद्धसैनिक बलों 88 कम्पनियां होगी तैनात

विधानसभा चुनाव-2018 शांतिपूर्ण कराने के लिए इस बार जिले में अद्धसैनिक बलों की कुल 88 कम्पनियां तैनात होगी।

less than 1 minute read
Oct 30, 2018
सुरक्षा के मद्देनजर चुनावी पहरा रहेगा कड़ा, अद्धसैनिक बलों 88 कम्पनियां होगी तैनात

कांकेर. विधानसभा चुनाव-2018शांतिपूर्ण कराने के लिए इस बार जिले में अद्धसैनिक बलों की कुल 88 कम्पनियां तैनात होगी। सुरक्षा के मद्देनजर चुनावी पहरा इस बार और कड़ा रहेगा। अभी 39कम्पनियां जिले में पहुंच चुकी हैं। यह कंपनियां कर्नाटक, केरल, यूपी से आ रही हैं।

माओवादी प्रभावित क्षेत्र होने और तीनों विधानसभा में अधिकांश मतदान केंद्रों के संवेदनशील होने के कारण शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न् कराने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी सुरक्षा बलों की 88 कंपनियों का विधानसभा चुनाव के दौरान कड़ा पहरा रहेगा। ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और माओवादियों के उत्पात को रोका जा सके।

कांकेर जिले की तीन विधानसभाओं में चुनाव कराने के बाहर से 66 कंपनियां आ रही हैं। जबकि स्थानीय 22 कंपनियां विभिन्न स्थानों पर मोर्चा संभालेंगी। पिछले विधानसभा चुनाव 2013 की की बात करें तो कुल 91 कंपनियों को लगाया गया था। इसमें बाहर की 49 कंपनियां थी और स्थानीय 42 कंपनियां तैनात थीं।

इस बार स्थानीय 22कम्मनियां विधानसभा चुनाव में मोर्चा संभालेंगी जबकि यहां की 15 कम्पनियों को चुनावी सुरक्षा में बीजापुर के लिए रवाना कर दिया गया है। तीनों विधानसभा में अतिसंवेदनशीन क्षेत्र अंतागढ़ को माना जा रहा है। चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए सबसे अधिक अद्र्धसैनिक बल कम्पनियों को अंतागढ़ में तैनात किया जाएगा।

चुनाव को देखते हुए जिले में पहुंची 39 कम्पनियों को अतिसंवेदन क्षेत्र पर विशेष सर्तकता बरतने टिप्स दिया जा रहा है। जिले के तीनों विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा जिला पुलिस बल के साथ कांकेर में तैनात एसटीएफ, बीएसएफ और एसएसबी के जावन के साथ कर्नाटक एसएपी, केरल एसएपी यूपी एसएपी के जवान तैनात रहेंगे।

Published on:
30 Oct 2018 02:17 pm
Also Read
View All