कांकेर

छुट्टी में उत्तर प्रदेश जा रहे सीआरपीएफ जवान ने बस में युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

युवती के अनुसार इसदौरान जवान बुरी नजर रखने के साथ ही उसे छूने की कोशिश कर रहा था। थोड़ी देर बाद जब युवती को नींद आ गयी तो जवान ने उसके शरीर को छूने लगा जिसके कारण उसकी नींद खुल गयी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 6:08 PM IST
छुट्टी में उत्तर प्रदेश जा रहे सीआरपीएफ जवान ने बस में युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार
छुट्टी में उत्तर प्रदेश जा रहे सीआरपीएफ जवान ने बस में युवती के साथ की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया और उसे जेल भेज दिया। जवान छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था इसीदौरान बस में छड़ी एक युवती साथ उसने छेड़खानी की।

जानकारी के अनुसार, सुकमा में तैनात सीआरपीएफ का जवान मनोज सिंह पिता चुन्नी सिंह छुट्टी लेकर अपने घर उत्तर प्रदेश जाने के लिए कांकेर जाने वाली बस में बैठा था।रास्ते में नारायणपुर चौक पर कांकेर जाने के लिए वहीं की स्थनीय युवती सवार हुई और जवान के आगे वाली सीट पर बैठ गयी।

युवती के अनुसार इसदौरान जवान बुरी नजर रखने के साथ ही उसे छूने की कोशिश कर रहा था। थोड़ी देर बाद जब युवती को नींद आ गयी तो जवान ने उसके शरीर को छूने लगा जिसके कारण उसकी नींद खुल गयी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसके बाद बस में हंगामा शुरू हो गया। बाद में कंडक्टर ने पुलिस को फोन कर के बुलाया। पुलिस ने युवती के शिकायत के आधार आरोपी जवान के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

Published on: