कांकेर

चोर ने कहीं और नहीं अपने भाई के घर डाला डाका, जब पुलिस ने किया खुलासा तो…

Chhattisgarh news: कांकेर जिले के ग्राम सराधुनवागांव में करीब एक माह पहले एक सुने मकान में चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी परिवार का ही सदस्य निकला।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2023, 7:05 PM IST
 आरोपी परिवार का ही सदस्य
आरोपी परिवार का ही सदस्य

Kanker news: जिले के चारामा थानार्न्तगत ग्राम सराधुनवागांव में करीब एक माह पहले एक सुने मकान में चोरी हो गई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर को जांच-पड़ताल में जुट गई थी।

जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सराधुनवा गांव निवासी धनेश्वरी पाल पति नरेन्द्र पाल 19 अप्रेल को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 मार्च को अपने पति एवं बच्चे के साथ राजनांदगांव के ग्राम पिनकापाल में जवारा कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। 31 मार्च को ससुर ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गया हैं। तब धनेश्वरी घर वापस आयी और घर में जाकर देखा तो संदूक का ताला टुटा हुआ था। घर से जेवर व पैसे चोरी हो गये थे।

उस दौरान आसपास पतासाजी करने के बाद प्रार्थिया ने 19 अप्रैल को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना चारामा में अपराध को पंजीबद्ध कर विवेचना(Kanker news) में लिया। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया, जिसके बाद कांकेर के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल टीम का गठन किया गया।


पुलिस ने किया गिफ्तार

टीम के द्वारा पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान परिवार के सदस्य योगेन्द्र पाल (उम्र 31) पिता स्व. बसंत पाल सराधुनवागांव के निवासी से कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। चोरी किये गये (Kanker crime news) एक जोडी चांदी का पायल, एक जोडा चांदी का क्लिप एवं नगद को पुलिस ने जब्त किया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि चोरी करने वाला आरोपी परिवार का ही सदस्य निकला।

Published on: