CG Crime News : चारामा थाना क्षेत्र ग्राम मचांदुर में कुछ दिन पहले जमीन विवाद के चलते आरोपी ने किसान को अपने ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया।
CG Crime News : चारामा थाना क्षेत्र ग्राम मचांदुर में कुछ दिन पहले जमीन विवाद के चलते आरोपी ने किसान को अपने ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने का प्रयास किया। उसे गंभीर हालात में अस्पताल पहुंचाए जहां से डॉक्टरों ने उसे रिफ र कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जूर्म दर्ज कर लिया है। (kanker crime news today) पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मचांदुर निवासी सगनी बाई साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 9 जुलाई को वह अपने पति अशोक साहू के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे।
CG Crime News : खेत मेड़ को बांधे रहे थे उसी समय गिरवर साहू उम्र 30 वर्ष पिता हेमु राम साहू निवासी मचांदुर नया ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ आ रहा था उसके साथ कमलेश्वर पिता रामकुमार भी मौजूद था। (kanker crime news) खेत मेड़ पार करने के बाद मेड़ फू ट गया जिसे बनाने के लिए कहने पर गिरवर साहू आक्रोश में आ गया और कमलेश्वर के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर को चलाकर कुचलने का प्रयास किया जिससे उसके पेट व सीने में गंभीर चोटें आई।
CG Crime News : घटना की जानकारी अपने बेटे व ग्रामीणों को दिया जो उनको खेत से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाए। उनकी गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत रिफर कर दिया। (crime news) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जूट गई है।