कांकेर

5-5 लाख रुपए के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन चलाकर सुरक्षाबलों ने दबोचा

CG Naxal News: जवानों ने ऑपरेशन के दौरान दो खूंखार नक्सलियों को दबोचा है। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित हैं। इस बारें में जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बड़ा खुलासा किया हैं।

less than 1 minute read
Feb 05, 2024

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के लिए पुलिस का लगातार अभियान जारी है। इस बीच कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने ऑपरेशन के दौरान दो खूंखार नक्सलियों को दबोचा है। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित हैं। इस बारें में जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बड़ा खुलासा किया हैं।

पुलिस ने बताया कि सर्चिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी नक्सलियों को दबोचा है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं। उनसे 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों माओवादियों को जिला मुख्यलाय के पास मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों नक्सली पूर्व में नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या के मामले में भी संलिप्त थे। पुलिस फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

Published on:
05 Feb 2024 03:20 pm
Also Read
View All