कांकेर

मकानों को तोड़ने पर आप पार्टी ने जताया विरोध, बिना करवाई किए लौट गया अतिक्रमण दस्ता

अतिक्रमण दस्ता व पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गया, जहां आप पार्टी के कुछ कार्यकर्ता व लोगों ने इसका विरोध किया
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 1:42 PM IST
cg news
मकानों को तोड़ने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, बिना करवाई किए लौट गए अतिक्रमण दस्ता

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगर पालिका की उदासीनता के चलते नरहरदेव स्कूल के पास स्थित पुष्प वाटिका में दर्जन से अधिक लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया है। कुछ मकानों पर गुरुवार को कब्जा हटाया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ता को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। इससे यहां बसे लोगों ने राहत की सांस ली।

शहर के पहाड़ी इलाकों में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कुछ माह से नरहरदेव स्कूल मैदान के पास स्थित नगर पालिका का पुष्प वाटिका में लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारी व उनकी टीम ने गुरुवार को पहुंचकर कुछ मकानों को तोड़वाया गया। वहीं, अन्य लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया था, इसके बाद भी लोगों ने मकान खाली नहीं किया।

दूसरे दिन शुक्रवार को तहसीलदार, अतिक्रमण दस्ता व पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण स्थल पर पहुंच गया, जहां आप पार्टी के कुछ कार्यकर्ता व लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि शहर के मुख्य मार्ग के किनारे सहित कुछ स्थानों पर दबंग लोगों ने अतिक्रण किया है लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। नरहरदेव स्कूल के पीछे पहाड़ पर भी लोगों ने मकान बनाकर कब्जा किए हैं, जिस पर कार्रवाई नहीं किया गया है।

अतिक्रमण दस्ता व आप पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। लोगों ने अपील करते हुए कहा कि बारिश में उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसे ध्यान में रखते हुए अब उनके मकान से बेदखल न किया जाए। घंटों मशक्त करने के बाद लोग शांत हुए और अतिक्रमण दस्ता की टीम मानवता को ध्यान में रखते हुए खाली हाथ लौट गई। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी द्वारिका प्रसाद श्रीवास, एसआई संदीप कुमार, नगरपालिका की टीम सहित अन्य उपस्थित थे।

कांकेर तहसीलदार, टीपी साहू ने बताया मानवता को ध्यान में रखते हुए बारिश में अभी कार्रवाई नहीं किया गया है। बारिश के बाद के बाद सभी कब्जा में बने मकानों को तोड़ा जाएगा। अन्य अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस दी जाएगी।

Published on: