कन्नौज

50 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी, विरोध पर सर मुड़वा दिया, पांच के खिलाफ मुकदमा

50 year woman molested, head shaved after protested कन्नौज में पांच पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने 50 वर्षीय महिला का सर ही मुड़वा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है‌। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌

2 min read
Sep 04, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नौ बच्चों की अम्मा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। विरोध करने पर लोगों ने घर में बंद कर लिया और उसकी खोपड़ी के बाल साफ कर दिए। धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो जान से मार देंगे। काफी हिम्मत कर पुलिस के पास पहुंची महिला ने शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने थाना में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अपनी तहरीर में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। विरोध करने पर उसको पकड़ लिया गया और सर के बाल मुड़वा दिये। उसके साथ मारपीट भी की गई।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

थाना प्रभारी विष्णुगढ़ विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।‌ घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। राजा नाथ, पप्पू नाथ, गुडडू नाथ, गुड्डू की पत्नी और बच्चू नाथ के खिलाफ छेड़खानी और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के हवाले से थानाध्यक्ष ने बताया कि राजा नाथ कई दिनों से महिला से छेड़खानी कर रहा था‌। जिसकी शिकायत करने के लिए बीते मंगलवार को गई थी। जहां घर के अन्य सदस्यों ने महिला को पकड़कर उसका सर मुड़वा दिया। उसकी पिटाई भी की गई। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
04 Sept 2024 01:28 pm
Published on:
04 Sept 2024 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर