28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, देवी देवताओं और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी

Bhim Army district president arrested कन्नौज में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
1 minute read
Google source verification
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी फोटो सोर्स- कन्नौज पुलिस

फोटो सोर्स- कन्नौज पुलिस

Bhim Army district president arrested कन्नौज में देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर आरोप है कि वे बिना अनुमति के सभा कर रहे थे। इस दौरान आस्था को चोट पहुंचाने वाली टिप्पणी भी हो रही थी। जिसकी खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में विरोध करने वाले लोग पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और बताया कि बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। घटना छिबरामऊ थाना क्षेत्र की है।

भीम आर्मी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदरपुर गांव में भीम आर्मी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस दौरान क्षत्रिय और ब्राह्मणों पर भी अमर्यादित बातें कहीं। सूरज कुमार के आपत्तिजनक बयानों की चर्चा होने पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में विरोध करने वाले पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि क्षत्रिय और ब्राह्मणों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी।

क्या कहती है छिबरामऊ थाना पुलिस?

सूचना पाकर मौके पर सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और उन्होंने भीड़ को समझाकर शांत किया। कार्यक्रम आयोजित करने वालों से अनुमति पत्र मांगा गया। लेकिन नहीं दिखाया गया। चंदरपुर निवासियों ने थाने में तहरीर देकर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पवन सिंह ने बताया कि गांव का धार्मिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और कांकरकुई निवासी सूरज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग