कन्नौज

6 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

6 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या

2 min read
Apr 19, 2018

कन्नौज. जिले में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गयी एक 6 साल की मासूम दलित बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच में जुट गयी।

बताते चले कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के जसपुरापुर- सरैया निवासी नीरज कुमार अपनी भांजी की शादी में शामिल होने छिबरामऊ कोतवाली के रणवीरपुर गए थे। भांजी किरण पुत्री राजेन्द्र सिंह जीजा राजेन्द्र सिंह की शादी बुधवार की रात थी। बताया जा रहा है के रात करीब नौ बजे वरमाला के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था। वहां पर उनकी नई फ्रॉक पहने छह साल की बच्ची दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच अचानक वो वहां से गायब हो गई। शुरू में तो नीरज कुमार का ध्यान नहीं गया। जब देर तक आस्था नहीं दिखी तो वो परेशान होकर उसे ढूंढने लगे। नीरज कुमार के मुताबिक शादी समारोह में मौजूद उनके एक करीबी परसपुर निवासी विनय कुमार ने बताया कि आस्था को राजेश उर्फ नितिन अपने साथ ले गया है।

मृतक बच्ची के पिता नीरज कुमार की माने तो राजेश उर्फ नितिन उनके ही गांव का है, वो भी शादी में आया था। इस पर सभी लोग आस्था के साथ ही नितिन को भी ढूंढने लगे। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं लग सका। इसी बीच एक सुनसान गली में गांव के रामेन्द्र सिंह के मकान के पास से नितिन आता हुआ दिखा। लोगों को आता देख कर वो भागने लगा, लोग उसके पीछे दौड़े, तब तक वो भाग खड़ा हुआ। वो लोग कुछ और आगे बढ़े तो आस्था उन्हें मरणासन्न अवस्था में पड़ी मिली। ये देख सब चौंक पड़े। फौरन उसे उठा कर छिबरामऊ के करीब 100 बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आस्था को मृत घोषित कर दिया।

इस पर वहां कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य बदहवास हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पिता नीरज कुमार की तहरीर पर आरोपी राजेश उर्फ नितिन पुत्र राम प्रकाश के ख़िलाफ़ हत्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस वारदात की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात कह रही है।

रिश्ते हुए तार तार

6 वर्षीय पुत्री आस्था क्या मालूम था कि उसके रिश्ते का चाचा ही उसके साथ घिनौनी हरकत कर उसको मौत के घाट उतार देगा। जब शादी के माहौल में सभी लोग मशगुल थे। आरोप है कि उसी समय नितिन कुमार जिसकी उम्र 26 वर्ष है जो कि मृतक बच्ची आस्था का रिश्ते में चाचा लगता है, उसने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए इस मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर अपना भेद खुल जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शादी के माहौल में सनसनी फैल गयी और परिजनों में कोहराम मच गया।

Published on:
19 Apr 2018 03:34 pm
Also Read
View All