कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा।
कन्नौज. जिले में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस व डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त होने से पलट गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लग्जरी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी तथा डीसीएम आलू व प्याज लादकर जा रहा था इसी दौरान दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया है।
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुईया गांव के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम व टूरिस्ट बस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम और टूरिस्ट बस दोनों ही पलट गए, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहीं २४ लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिर्वा राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां पर कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लग्जरी बस दिल्ली से बिहार जा रही थी तथा डीसीएम आलू व प्याज लादकर जा रहा था। हादसा उस समय हुआ जब बस डीसीएम को क्रास करके आगे निकल रही थी उसी समय दोनों आपस में भीड़ गए।
ये लोग हुए घायल
1.बचूलाल साहनी पुत्र बलदेव साहनी कमालपुरा कोठी थाना मारू मुजफ्फरपुर।
2.हीरा पुत्र चंद्रा बागोंन, नेपाल।
3.रणधीर शाह पुत्र राजेन्द्र शाह जमुआ थाना बेगजनिया सीतामढ़ी बिहार।
4.अखिलेश सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह तालिमापुर थाना जामो सिवान बिहार।
5.अरुण कुमार ठाकुर पुत्र केदार नाथ ठाकुर द्रोणपुर मुजफ्फरपुर बिहार।
6.विनोद सरदार पुत्र भूपेन्द्र सरदार, कोल्हुआ थाना शंकरपुर मधीपुर बिहार।
7.मिथलेश कुमार पुत्र रामकरन राय ताजपुर थाना लालगंज वैशाली।
8.आमिर पुत्र परवेज निवासी बदायूं।
9.बाबूलाल साहनी पुत्र बालदेव साहनी कमालपुरा कोठी थाना मारू मुजफ्फरपुर।
10.मुन्नाकुमार पुत्र रामबालक मशहेटा थाना मारू मुजफ्फरपुर।
11.संदीप पुत्र कुलन ठाकुर छाछा थाना मैयाम चिली मिल, दरभंगा।
12.अरुण साहनी पुत्र श्री कृष्ण साहनी चक्की सोहागपुर डूंडी, मुजफ्फरपुर।
13.अशोक यादव पुत्र भृगनाथ यादव, कोखा, देवरिया।
14.गजेंद्र राय पुत्र गणेश राय, खजनी थाना सिकरी गंज गोरखपुर।
15.योगेंद्र यादव पुत्र राजपति अमेया थाना झंगहा गोरखपुर।
16.अशफाक पुत्र खलील मीनापुर, मुजफ्फरपुर।
17.परवेज खान पुत्र जाकिर खान शिवपुर दीनदारपुर साउथ वेस्ट दिल्ली।
18.शेखर नाथ अधिकारी पुत्र दीनानाथ अधिकारी, नेपाल।
19.युवराज पुत्र दीर्खा बहादुर इटहरा थाना सिजुआ, मोरम नेपाल।
20.नागेंद्र बहादुर पुत्र चन्द्र बहादुर धनकुटा, मूला घाट नेपाल।
21.नावा रतस राम पुत्र सूर्य बहादुर पृथ्वी नगर थाना सोमवारी झापा नेपाल।
22.लालबाबू गुप्ता पुत्र रामअवध ठाठी सिकरी गंज गोरखपुर।
23.जगराम पुत्र सोमई टेमार हमट खलीलाबाद संतकबीरनगर।
24.सचिन कुमार पुत्र कैलाश भौंती थाना सोनवर्षा सीतामढ़ी बिहार।