कन्नौज

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ के लिए क्या-क्या कह गए? बोले- हमारे मुख्यमंत्री को कुछ नहीं आता

Akhilesh Yadav big comment on CM कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है उन्होंने भगवा वस्त्र को रावण से जोड़कर देखा। बोले हमारे मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते हैं। सूअर को लेकर बोले- यह दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई है।
2 min read
Feb 25, 2025
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav big comment on CM समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि भगवा कपड़े पहनने से क्या कोई योगी हो जाता है। हम भारतीय लोग रामायण को जानते हैं। वह यह भी जानते हैं कि सीता मां का जब अपहरण हुआ था तो रावण भी साधु के भेष में आया था। इसलिए हम सभी लोगों को बहुत सावधान रहना पड़ेगा। अखिलेश यादव एकदिवसीय दौरे पर कन्नौज आए हैं। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की महिलाओं की शिकायत को भी सुना।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे लोगों से जिनका व्यवहार भाषा बहुत ही खराब हो गया है। असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्हें समाजवाद पता ही नहीं है। समाजवादी का मतलब सबको सम्मान, सबका साथ लेकर चलने है। हमारे मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते हैं। यह पहले मुख्यमंत्री हैं। जिन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है। इन्हें समाजवाद, लोकतंत्र कुछ भी नहीं पता है।

नौजवान बेरोजगार घूम रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। 9 सालों में सरकार ने नौजवानों को नौकरी नहीं दी है। विधानसभा में बैठकर बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं। कहते हैं कि 24 घंटे बिजली आ रही है। कन्नौज में लोगों ने बताया कि बिजली नहीं आ रही और जो बिजली आ रही है। वह समाजवादी सरकार में बन रही बिजली को महंगा करके दिया जा रहा है। किसानों के हर सामान में जीएसटी लिया जा रहा है। जिससे सामान महंगा हो गया है। मुनाफाखोरी बढ़ गई है। 

अमेरिका के राष्ट्रपति भी साथ नहीं दे रहे

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्हें जिन अमेरिका राष्ट्रपति को अपना मित्र बता रहे थे। वह भी इनका साथ नहीं दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कई उद्योगपतियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। 

महाकुंभ की अव्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार

महाकुंभ में जो अव्यवस्था है। उसके लिए मुख्यमंत्री खुद जिम्मेदार हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री बार-बार महाकुंभ में जाकर निरीक्षण करते थे। महाकुंभ में मारे गए लोगों की सूची नहीं बता पा रहे हैं। सरकार डरी हुई है। क्योंकि नाम देते ही उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी।

दिल्ली और लखनऊ के बीच झगड़ा

अखिलेश यादव ने कहा कि सूअर की चर्चा हो रही है। सपा ने नहीं कहा कि गंगा का पानी खराब है। यह जानकारी सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड ने दी है। गंगा का जल नहाने लायक नहीं है। आचमन भूल जाइए। दिल्ली और लखनऊ के झगड़े में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश का पॉल्यूशन बोर्ड कह रहा है कि पानी साफ है और सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड इस गंदा बता रहा है। इसका मतलब लखनऊ वाले दिल्ली वालों को सूअर बता रहे हैं। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने मीडिया को बीजेपी वाला बताया।

Updated on:
26 Feb 2025 02:25 pm
Published on:
25 Feb 2025 08:19 pm