25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में विवाद के दौरान कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत, 3 गंभीर

Kannauj car incident: कन्नौज में बहस के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि कार सवारों ने 4 लोगों को रौंद दिया? जानिए आशीष की मौत और 3 लोगों की जिंदगी की जंग की पूरी खौफनाक सच्चाई!
2 min read
Google source verification
Accident

Kannauj Car Attack Case: कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में कार सवार दो युवकों ने चार लोगों को कथित तौर पर कार से रौंद दिया। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान आशीष उर्फ भोलू की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विवाद के दौरान कार से टक्कर मारने का आरोप

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किसी बात को लेकर कार में सवार दो युवकों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कार सवार युवकों ने आपा खो दिया। आरोप है कि आक्रोशित कार चालक ने जानबूझकर वाहन की रफ्तार बढ़ाई और वहां खड़े लोगों को रौंदते हुए निकल गया डाला। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इलाज के दौरान आशीष की मौत

हादसे में घायल आशीष उर्फ भोलू की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विवाद की वजह, घटना के पूरे घटनाक्रम और कार सवार दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और कार सवार युवकों ने किन परिस्थितियों में चारों लोगों को टक्कर मारी। पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।