18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: पोल से टकराकर पेड़ में घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Kannauj Road Accident: कन्नौज में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दो युवकों की मौत हो गई, दो अन्य घायल है। ‌
2 min read
Google source verification
अस्पताल की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

अस्पताल की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका

Kannauj Road Accident:कन्नौज में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पोल से टकराने के बाद पेड़ से लड़ गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। कार में चार युवक बैठे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। एक का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।‌ मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है।

पोल के बाद पेड़ से टकराई कार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और उसके बाद सीधे पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दो की मौके पर ही मौत हो गई थी

इस भीषण हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों में सदर कोतवाली निवासी शामिल

सड़क दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय अली खान पुत्र इकलाख और 19 वर्षीय अमान पुत्र खालिद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कार सवार चारों युवक कहीं जा रहे थे। उसी समय बेहरिन के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई। पहले पोल और फिर पेड़ से टकरा गई।

रात के अंधेरे में काफी तेज थी कार

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय सड़क सुनसान थी और कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड पर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और पोल से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान इतनी जोर आवाज हुई कि लोग मौके की ओर भागे। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया।

क्या कहती है पुलिस?

कन्नौज पुलिस ने बताया कि घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ‌ जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही को शुरुआती करण समझ में आ रहा है।