कन्नौज

कन्नौज में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- बीएसपी को वोट देकर बर्बाद ना करें, भाजपा की सहयोगी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीएसपी को वोट देकर मतदाता अपना वोट बेकार न करें। इसके साथ उन्होंने इलेक्टोलर बॉड और विकसित भारत पर भी सवाल उठाया।

less than 1 minute read
May 06, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज के लोगों से कहा कि बीएसपी (BSP) को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें। वह सामने या पीछे से बीजेपी का साथ दे रही है। अखिलेश यादव आज कन्नौज प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। जनता आज सच्चे सवाल करने जा रही है। इसके पहले गौरी शंकर महादेव मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव कन्नौज संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की गणित इस बार फेल है। मन की बात नहीं 140 करोड लोगों की बात करनी पड़ेगी। संविधान की बात करनी पड़ेगी। इस बार का चुनाव 'समुद्र मंथन' की तरह 'संविधान मंथन' होने जा रहा है। एक तरफ संविधान के रक्षक और दूसरी तरफ भक्षक है।

कन्नौज ने इतिहास बनाने का काम किया

अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज ने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। इस बार जनता बीजेपी को ऐतिहासिक वोटो से हराने जा रही है। झूठे वादे और बातें करने वालों से जनता सच्चे सवाल पूछ रही है। बेरोजगारी, महंगाई पर जनता सवाल कर रही है। विकसित भारत का सपना दिखाने वालों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

इलेक्ट्रॉलर बॉड पर उठाया सवाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विश्व गुरु का सपना दिखाने वालों ने इलेक्टोलर बॉड के माध्यम से बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया है। पहले और दूसरे चरण में अच्छा मतदान हुआ है। तीसरे और चौथे चरण में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर