कन्नौज

कन्नौज को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले आजकल हैडलाइन पर है, सरकार पर किया बड़ा हमला

कन्नौज को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार को धन्यवाद दिया है। जानते हैं कन्नौज पर उन्होंने क्या कहा है?

less than 1 minute read
Aug 15, 2024

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने कन्नौज घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजकल कन्नौज हैडलाइन पर है। इसके लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद सपा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। नवाब सिंह यादव को लेकर बीजेपी सपा पर लगातार हमलावर है। इस संबंध में आज अखिलेश यादव ने कन्नौज का नाम आने पर पहले तो हंसे, फिर बोले- कन्नौज इस समय हैडलाइन बन गया है। डीएम एसपी जिसका सम्मान कर रहे हैं।‌

बीजेपी ने घोषणा पत्र में लैपटॉप देने का वादा किया

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें छात्रों को लैपटॉप देने को लिखा था। लेकिन बीजेपी वाले लैपटॉप नहीं दे रहे हैं। कुछ और ही दे रहे हैं।

Updated on:
29 Oct 2024 10:11 pm
Published on:
15 Aug 2024 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर