कन्नौज

अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर किया हमला, सीटों के बटवारे पर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज कन्नौज में समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाान साधा।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2018, 4:49 PM IST
Anupriya
Anupriya

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज कन्नौज में समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाान साधा। इसी के साथ उन्होंने उपचुनाव में मिली हार व 2019 चुनाव पर उसके असर पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा एनडीए के मिशन 2019 पर कैराना व नूरपुर उपचुनाव की हार का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उपचुनाव में मिली हार पर दिया बयान-

अनुप्रिया पटेल आज अपने पिता स्वर्गीय डॉ. सोने लाल पटेल की जन्मस्थली कन्नौज के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने कारागार मंत्री जय कुमार जैकी के साथ सरायमीरा स्थित अपना दल पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से मुखातिब होेते हुए कहा कि कुछ स्थानीय मुद्दों पर हमसे चूक हुई है। इसकी वजह से नतीजे अच्छे नहीं मिले हैं। हालांकि देखा जाए तो इस उपचुनाव हमें पहले से ज्यादा वोट मिले हैं वहीं पांच पार्टियों के दोनों जगह पर मिलकर लड़ने के बावजूद विपक्ष की जीत का अंतर बेहद कम था।

सीटों के बंटवारे पर कहा यह-

केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री ने आगे कहा कि 2019 में NDA की सरकार बनेगी। हम एनडीए के साथ हैं। गोरखपुर, फूलपुर, कैराना व नूरपुर उप चुनाव कोई मुद्दा नहीं है जिससे मिशन 2019 पर कोई फर्क पड़े। नरेंद्र मोदी सरकार लगातार विकास कर रही है। विकास के परिणाम 2019 के होने वाले लोकसभा चुनाव में सबके सामने होंगे। सीटों के बंटवारे पर उन्होंन कहा कि बात चल रही है और जल्द ही इस पर घोषणा की जाएगी।

सपा-बसपा पर किया हमला-

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सपा-बसपा पर व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस लोकतंत्र में सभी राजनैतिक दल आपस में गठबंधन कर अपनी-अपनी जमीन बचाने में लगे हैं। सपा व बसपा के विधानसभा सदस्यों की स्थिति देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वे अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। 2019 चुनाव पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। अनुप्रिया पटेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के प्रोग्राम में शामिल होने के मसले पर कहा कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है। हां, देखना यह है कि वे शामिल होने के बाद कहते क्या हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू