कन्नौज

अखिलेश और ओवैसी एक ही मानसिकता के लोग: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक

स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर छात्र सभा के आयोजन में पहुंचे कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और ओवैसी पर हमला बोला।

less than 1 minute read
Jan 13, 2021
अखिलेश और ओवैसी एक ही मानसिकता के लोग: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक

कन्नौज. जिले मे स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर छात्र सभा के आयोजन में पहुंचे कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और ओवैसी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ही मानसिकता के लोग हैं। एक के पिता ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी तो दूसरा राम मंदिर ध्वस्त करने की बात करता है।

कन्नौज के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर एक छात्र सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला तो वहीं अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ओवैसी और राजभर के आजमगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी का खेल बताया। उसी पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश और ओवैसी दोनों एक ही मानसिकता के लोग हैं। सिवाए तुष्टिकरण के इन्हें कोई राजनीति करना नहीं है। जिस प्रकार की राजनीति आज ओवैसी कर रहे है, उसी प्रकार की राजनीति अखिलेश भी कर रहे हैं।

Published on:
13 Jan 2021 06:29 pm
Also Read
View All