कन्नौज

कन्नौज: दो पक्षों के बीच विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव, सिपाही को लगी चोट

Attack on police team कन्नौज में मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी यूपी 112 पर दी गई।‌ सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस और यूपी 112 मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पथराव शुरू हो गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यूपी 112 वाहन का शीशा भी टूट गया।
2 min read
Jan 07, 2025
पुलिस टीम पर हमला, क्षतिग्रस्त वाहन

कन्नौज में दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थर बाजी हो रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर यूपी 112 पहुंच गई। साथ ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझ रही थी। इसी बीच पुलिस पर भी पत्थर बाजी होने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर काबू करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्थर बाजी की घटना में 112 वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस को भी चोट लगी है। 14 लोगों की पहचान की गई है। जिसमें तीन को हिरासत में लिया गया है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव का है।

उत्तर प्रदेश के ठठिया थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव में बीते रविवार की रात को शराब पीकर दो पक्षों में लड़ाई हो गई। सोमवार की शाम को फिर दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। देखते देखते विवाद काफी बढ़ गया। जो खूनी संघर्ष बदल गया। इसकी जानकारी यूपी 112 पर लोगों ने दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी पत्थर बाजी और मारपीट की घटना से दो चार होना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यूपी 112 मारपीट और पत्थरबाजी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर मौके पर 112 और स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर भीड़ जमा थी। जिसे समझाया जा रहा था। इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से पुलिस पर पत्थर फेंका गया। जिससे यूपी 112 वाहन का शीशा टूट गया और एक सिपाही को चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। अब तक 14 लोगों को की पहचान की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
07 Jan 2025 07:15 am
Published on:
07 Jan 2025 07:15 am