कन्नौज

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर संघर्ष

जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गोदारा गाव में दो पक्षों में संघर्ष का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Mar 09, 2021
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर संघर्ष
जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर संघर्ष

कन्नौज. जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गोदारा गाव में दो पक्षों में संघर्ष का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए और फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दबंग कब्जेदारों ने जैसे ही निर्माण शुरू कराया दूसरे पक्ष ने जब इसका विरोध किया तो दबंग कब्जेदारों ने पुराने पट्टाधारकों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दबंगो ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनको भी खींच खींचकर पीटा। किसी ने मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान एसपी प्रशांत वर्मा ने लिया और उनके निर्देश पर तालग्राम थाने में मुकदमा लिखा गया। मामले में एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि वीडियो में चिन्हित लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
09 Mar 2021 01:37 am
Published on:
09 Mar 2021 01:37 am
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू