कन्नौज

गजब: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख बने बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, जिला कारागार में है बंद

Dushkarm accused becomes bar association vice president कन्नौज बार एसोसिएशन का चुनाव उस समय चर्चा में आ गया। जब जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जो इस समय जिला कारागार में बंद है।

2 min read
Jan 10, 2025

Dushkarm accused becomes bar association vice president कन्नौज में वकीलों के संगठन में जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख जगह मिली है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन उसे उपाध्यक्ष चुना गया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख पिछले 6 महीने से जिला कारागार में बंद है। जिनके ऊपर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। नाम वापसी के बाद उपाध्यक्ष पद के विजेता की स्थिति स्पष्ट हो गई। ‌इसके बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बार एसोसिएशन का चुनाव चल रहा है। जो उस समय चर्चा में आ गया। जब जेल में बंद पूर्व नवाब सिंह यादव को निर्विरोध चुना गया। नवाब सिंह ने अपने समर्थक अधिवक्ता की मदद से नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार को नाम वापसी लेने का अंतिम दिन था। पार्टी उपाध्यक्ष पद के लिए नवाब सिंह, योगेंद्र सिंह, रफाकत हुसैन सिद्दीकी ने नामांकन कराया था। बार एसोसिएशन चुनाव समिति की तरफ से जारी चुनाव प्रक्रिया के अनुसार बीते गुरुवार को नामांकन वापसी का दिन था।

निर्विरोध निर्वाचित हुए

चुनाव समिति के अनुसार नामांकन वापसी के दिन रफाकत हुसैन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान रह गये। इसमें नवाब सिंह यादव को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। जबकि योगेंद्र सिंह द्वितीय उपाध्यक्ष बने।

जिला कारागार में बंद

पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव इस समय जिला कारागार में बंद है। जिन्हें कॉलेज से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मौके पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की बुआ भी मौजूद थी। बाद में बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया। नवाब सिंह यादव के समर्थकों में खुशी दौड़ गई।

Also Read
View All

अगली खबर