कन्नौज

मासूम के साथ बलात्कार के बाद बेहोशी हालत में छोड़ गया दरिंदा, सदमे में आई छात्रा कहने लगी ये बातें

मासूम के साथ बलात्कार के बाद बेहोशी हालत में छोड़ गया दरिंदा, सदमे में आई छात्रा कहने लगी ये बातें
2 min read
Sep 29, 2018
crime
मासूम के साथ बलात्कार के बाद बेहोशी हालत में छोड़ गया दरिंदा, सदमे में आई छात्रा कहने लगी ये बातें

कन्नौज. इत्र नगरी को कलंकित करती हुई एक घटना उस समय आई जब घर से स्कूल जा रही छात्रा का युवक ने अपहरण कर बाजरा के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा बेहोश हो जाने से आरोपी फरार हो गए। होश आने पर छात्रा घर पहुंची और परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन छात्रा अभी भी सदमे में है। जिससे परिजन उसको बार-बार समझाने की कोशिश कर रहे है।

स्कूल के लिए निकली थी छात्रा

जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के खनियापुर गांव निवासी एक ग्रामीण की तेरह वर्षीय पुत्री मढ़पुरा स्थित इंटर कालेज की छात्रा है। सुबह आठ बजे छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। खनियापुर-उटकपुरा गांव के बीच गांव के बाइस वर्षीय युवक मोनू ने छात्रा का अपहरण कर लिया और मुंह बंद कर पास में बाजरा के खेत में उठा ले गया। वहां पर मोनू ने छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हादसे को लेकर छात्रा बेहोश हो गई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

यह देख आरोपी फरार हो गया। दोपहर करीब एक बजे छात्रा को होश आया और वह अपने घर पहुंची। छात्रा ने जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा को इस घटना से गहरा सदमा भी लगा है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया और जांच शुरू कर दी गई। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई और जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सदमे में है छात्रा

स्कूल जाते समय गांव के ही मोनू ने जबरन अपहरण कर छात्रा के साथ जो हरकत की है उससे छात्रा सदमे में हैं। घर से निकलने की हिम्मत भी अब छात्रा नहीं जुटा पा रही है। वह घर पर पड़ी पड़ी उस घटना को सोचकर शहर उठती है। वही घर के सदस्य उसको उस सदमे से निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं।

Updated on:
29 Sept 2018 11:04 am
Published on:
29 Sept 2018 11:04 am