कन्नौज

झूला झूलते समय पाइप में फंसे किशोरी के बाल, फिर वो हुआ जो आप सोच नहीं सकते

Kannauj swing accident कन्नौज में झूला झूलते समय 15 वर्षीय किशोरी के बाल रॉड में फंस गये। जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर झूला झूलाने वालों ने झूले को रोका। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

2 min read
Nov 11, 2024

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में झूला झूलते समय दर्दनाक हादसा हो गया।‌ 15 साल की किशोरी के बाल झूलते समय झूलते रॉड में फंस गए। जिससे स्थिति बहुत खतरनाक हो गई। किशोरी के बाल खाल सहित बाहर आ गए। हादसा देख मौके पर हड़कंप मच गया। किशोरी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। मां ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र का है। ‌

थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी 15 वर्षीय अनुराधा पुत्री धर्मेंद्र कठेरिया रविवार की शाम को मेला घूमने गई थी। इस दौरान हुआ झूला झूलने के लिए चली गई। अचानक अनुराधा के बाल झूले के रॉड में फंस गया। जिसके कारण अनुराधा दर्द के मारे चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर खड़े कर्मचारियों ने तत्काल झूले को रोका। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पिता धर्मेद्र ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर था। उसी समय फोन आया कि अनुराधा के बाल झूले में फंस गए।

कानपुर से लखनऊ किया गया रिफर

धर्मेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे तो बेटी की हालत गंभीर मिली। जिसे गुरसहायगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कानपुर से भी अनुराधा को अच्छे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया। मां रेखा देवी ने तालग्राम थाना में तहरीर देखकर घटनाक्रम की जानकारी दी। तालग्राम पुलिस ने झूला मलिक करण कश्यप के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तालग्राम पुलिस ने बताया कि लड़की को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच कर रही है कि किस प्रकार घटना घटी है। फिलहाल अनुराधा की हालत गंभीर बनी हुई है। ‌

Updated on:
11 Nov 2024 05:53 pm
Published on:
11 Nov 2024 05:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर