कन्नौज

तीन अंधे भाइयों के सामने बहन के साथ कर रहे थे.. अौर फिर पुलिस स्टेशन में जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे रूह

तीन अंधे भाइयों के सामने बहन के साथ कर रहे थे.. अौर फिर पुलिस स्टेशन में जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे रूह

2 min read
Jun 03, 2018
kannauj
तीन अंधे भाइयों के सामने बहन के साथ कर रहे थे.. अौर फिर पुलिस स्टेशन में जो हुआ सुनकर कांप जाएंगे रूह

कन्नौज. योगी सरकार में भी दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वो सरेआम महिलाओं को भी नहीं बख्श रहे हैं। देखा जाये तो इन दबंगों को कानून का भी कोई खौफ नहीं है। कहीं न कहीं खाकी का खौफ भी इन दबंगों के आगे नीलाम होता दिखाई दे रहा है। एसपी कार्यालय पहुंची बेबस लाचार युवतियों की थाना पुलिस ने सुनवाई करना तो दूर की बात उलटे थाने से भगा दिया । जिसके बाद अब इनको जिले के एसपीकिरीट कुमार राठौड़ से ही न्याय की उम्मीद बची है।

महिलाओं को बेहरहमी से पीटा

साहब मेरी मदद करें मेरे तीन भाई हैं जो जन्म से अंधे हैं और हम लोग गरीब बेबस और बेसहारा हैं।यह बात एक पीड़िता ने उस समय कही जब एक जमीनी विवाद के चलते एक गरीब परिवार जिले के कप्तान की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। इस गरीब बेबस परिवार पर दबंगों का कहर इस तरह टूटा कि इनकी दर्द भरी दास्तान सुनकर कलेजा शिहर जाता है। मामला इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव का हैं जहां जमीनी विवाद में गांव के दबंग लोगों ने पीड़ित मोनिका की बहन सहित परिजनों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं को भी घसीट कर लाठी डंडो से पिटाई की। घर में तोड़ फोड़ भी की इसका विरोध करने पर महिलाओं को बेहरहमी से पीटा गया।

जब अंधे भाई के सामने महिलाओं होती रही बेइज्जत

जब बेसहारा युवतियां अपने को बचा रही थी तो उनके बचाव में उनके तीन भाई जो जन्म से अन्धे है, वो बचाने की कोशिश करते रहे और दबंग घर की महिलाओं को बेइज्जत करते रहे। जब मामला पुलिस के पास गया तो पुलिस ने महिलाओं को थाने से भगा दिया। मामला उस समय बढ़ गया जब मुकदमे का कमीशन अधिकारी मौके पर मुआयना करने पहुंचा था उसी के सामने मारपीट शुरू हो गई थी। थाना पुलिस ने जब सुनबाई नहीं की तो इस बेबस परिवार ने पुलिस के आला अधिकारी की चौखट पर दस्तक दी ।

खाकी की सम्वेदना हीनता आई सामने

वही अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी का कहना हैं कि मामले की जानकारी है पीड़ित तहरीर ही नहीं दे रहे है जो कार्रवाई की जाए। आज तहरीर दी है अब जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पीड़िता की चोट के निशान देख कर दबंगों के कहर की कहानी खुद ब खुद हकीकत बयां करती है। योगी राज में दबंगों के हाथ का खिलौना बनती जा रही खाकी, कहीं न कहीं वही खाकी जिसके खौफ से बदमाश बीहड़ भी छोड़ने को मजबूर हो जाते है, लेकिन कन्नौज में ठीक उल्टा है, यहां इस गरीब परिवार के चेहरे पर दबंगों के खौफ की कहानी साफ झलक रही है। जब की थाना पुलिस ने सुनवाई करना तो दूर की बात उलटे थाने से भगा दिया ।

Published on:
03 Jun 2018 12:59 pm