कन्नौज

अफेयर के शक में पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला, जिंदा जलाया, 11 साल पहले की लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Kannauj Wife Tied to Chair: कन्नौज में अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। दोनों ने 11 साल पहले लव मैरिज की थी। वारदात के बाद आरोपी अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 10:06 AM IST
UP News
पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया (X Photo Praveen Mohta)

Kannauj Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक पति पर अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डालने और जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पति को शक था कि पत्नी का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा है। गुरुवार सुबह उसने पहले पत्नी को कुर्सी से बांधा, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर फरार है।

11 साल पहले की थी लव मैरिज

घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है। सोनम की शादी गांव के ही रहने वाले सुखबीर सिंह उर्फ मोनू से हुई थी। दोनों ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 7 साल का और बेटी 5 साल की है। सुखबीर हरियाणा के हिसार में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

15 दिन पहले गांव आया था पति

गांव के लोगों के मुताबिक, सुखबीर करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अफेयर चल रहा है। इसके बाद उसने पत्नी पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि एक दिन उसने सोनम को युवक से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अगले दो दिनों तक घर में झगड़ा चलता रहा।

पेट्रोल लेकर घर पहुंचा, आग लगाकर भागा

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह सुखबीर गुस्से में घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद वह एक बोतल में पेट्रोल लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने पत्नी को कुर्सी से बांधा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घर से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

डेढ़ घंटे बाद आग बुझी, अंदर मिला कंकाल

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दमकलकर्मी घर के अंदर पहुंचे तो वहां महिला का कंकाल मिला। आग में सोनम की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से आरोपी पति अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश

घटना की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी ने बताया- पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला है। वह मौके से फरार है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
5 Nov 2026, 10:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू