कन्नौज

कन्नौज में प्रेम विवाह के दो साल बाद ही पत्नी को दिया तलाक, मासूम को लेकर भटक रही पीड़िता

Triple Talaq कन्नौज में 2 साल के मासूम बेटे के साथ तीन तलाक की पीड़ित महिला भटक रही है। थाना में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पति पर भी उसने गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Nov 04, 2024
मामले की जानकारी देती पीड़िता

Triple Talaq उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लव मैरिज के बाद तीन तलाक का मामला सामने आया है। जिसमें पति ने 3 साल में ही लव मैरिज के बाद हुई निकाह को तोड़ दिया और तीन तलाक कह दिया। पीड़िता 2 साल के बेटे के साथ दर-दर की ठोकरे खा रही है। थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। अपने तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति अपनी मां, बहन और बहनोई के कहने के बाद उसे तीन तलाक दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के मझपुर्वा का है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली अलकमा बेगम ने बताया कि उसकी शादी शादाब निवासी मझपुर्वा गुरसहायगंज के साथ हुई थी। ‌शादी के 3 साल होने वाले हैं। शादी के बाद ससुराल वालों ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया। तब से इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके बाद शादाब ने तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही धमकी दी कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। 2 साल के बेटे के साथ इधर-उधर भटक रही है। मां, बहन और बहनोई के कहने पर उसे तलाक दिया गया है। पीड़िता ने थाना में शिकायती पत्र भी दिया है। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 1 जनवरी 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह पढ़कर हुई थी। उनके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। ससुराल में पत्नी धर्म का पालन किया।

दहेज में मोटरसाइकिल और नगदी की मांग हो रही थी

अलकमा बेगम ने बताया कि इस दौरान एक पुत्र भी हुआ। जिसकी उम्र करीब 2 वर्ष है। पति शादाब, सास मोहसिना, ससुर शमशाद आदि कम दहेज लाने का ताना देते थे। एक मोटरसाइकिल और मकान बनवाने के लिए अलग से पैसे की मांग हो रही है। मेरे पिता ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले उसे मारते, पीटते और प्रताड़ित करते थे। बीते 2 नवंबर को उनके पति शादाब ने उसे तीन तलाक दे दिया। गुरसहायगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
04 Nov 2024 06:46 pm
Published on:
04 Nov 2024 06:46 pm