कन्नौज

कन्नौज रेप पीड़िता की बुआ के खाते में भेजी गई बड़ी रकम, नवाब के साथ आखिर क्या थी प्लानिंग?

कन्नौज रेप केस में पीड़िता की बुआ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। चर्चा है कि वारदात के बाद पीड़िता के बुआ के अकाउंट में बड़ी रकम भेजी गई थी।

less than 1 minute read
Aug 15, 2024

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी नवाब सिंह यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच, मंगलवार को इस मामले में एक नया तब मोड़ आया जब पता चला कि वारदात के बाद किसी ने पीड़िता के बुआ के अकाउंट में मोटी रकम भेजी गई थी। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी जांच की बात कही है।

पीड़िता की बुआ के खाते में भेजी गई बड़ी रकम

पुलिस ने उसके बैंक खातों को खंगालने की बात कही है। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आते ही उससे जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी। अगर बैंक खातों में अनियमित लेनदेन से जुड़ा तथ्य सामने आएगा तो उसकी भी जांच कर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने ऐसा किया है।

नवाब ने लड़की के साथ की थी छेड़खानी

कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर आरोप है कि उसने नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि देर रात 1.30 बजे पुलिस को 112 नंबर पर  नंबर पर फोन कॉल आया था। पुलिस टीम ने बताया था कि रात में किसी लड़की का कॉल आया था जिसने नवाब सिंह पर छेड़खानी करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया था। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह यादव के पास गई थी। उसे बताया गया था कि उसे नौकरी के लिए वहां जाना है। 

Published on:
15 Aug 2024 04:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर