Kannauj major road accident कन्नौज में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। मौके पर चीख-पुकार मच गया। कुल 11 लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है।
Kannauj major road accident कन्नौज में मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना के समय कार में 11 लोग सवार थे। तेज आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर पहुंच गए। जिन्होंने राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां से दो को रेफर कर दिया गया है। घटना छिबरामऊ थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उसे समय बड़ी घटना घट गई। जब तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते हैं मौके पर कोहराम मच गया। चीख-पुकार की आवाज आने लगी। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया बताया जाता है। बताया जाता है कि बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। कार में 11 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी छिबरामऊ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। चलाया। मौके पर एंबुलेंस को बुलाया गया। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद के रहने वाले हैं। छिबरामऊ थाना पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी है। उन्हें रेफर कर दिया गया है।