कन्नौज

कन्नौज में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तीन नए मुकदमे हुए दर्ज

Kannauj Nawab Singh and Neelu Yadav troubles increased कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ तीन नए मुकदमे दर्ज किए गए हैं। नए दर्ज मुकदमे को देखते हुए एसपी ने नवाब सिंह यादव, नीलू यादव के खिलाफ गैंगस्टर के नये मुकदमे दर्ज किए हैं। जिसका असर हाई कोर्ट से मिली जमानत पर भी पड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 7:40 PM IST
नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की मुश्किलें (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब

Kannauj Nawab Singh and Neelu Yadav troubles increased कन्नौज में पुर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू यादव के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत नई कार्रवाई की है। जिससे जेल में बंद दोनों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। अदालत से 10 दिन पहले ही नवाब सिंह यादव को जमानत मिली थी। वर्तमान समय में दोनों ही भाई जेल में बंद है। नवाब सिंह और नीलू सिंह समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। नवाब सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। जबकि नीलू सिंह यादव पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है।

कालेज के अंदर की घटना

उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित नवाब सिंह यादव के इंटर कॉलेज में 12 अगस्त 2024 को घटना हुई थी। जिसमें नाबालिग किशोरी की बुआ अपनी भतीजी को बहला-फुसलाकर ले गई थी। आरोप है कि नवाब सिंह यादव कालेज के अंदर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी डायल 112 पर नाबालिग किशोरी ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को नवाब सिंह यादव और नाबालिग किशोरी की बुआ मिली। जिसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। 10 दिन पहले ही पाक्सो एक्ट के मामले में नवाब सिंह यादव को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी।

तीन नए मुकदमे दर्ज हुए हैं

इधर डॉक्टर दंपति और स्कूल प्रिंसिपल को धमकाने का नया मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करने वाली डॉक्टर ने नवाब सिंह यादव, नीलू सिंह, पाक्सो एक्ट कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता, बुआ के खिलाफ जान से मारने की तहरीर दी। इसके साथ ही डॉक्टर के पति ने भी पुलिस को बताया कि नवाब सिंह यादव के समर्थक सत्येंद्र और हरि ओम ने घर पर आकर ने धमकी दी है।

तीसरा मुकदमा प्रिंसिपल ने दर्ज कराया

जबकि तीसरी शिकायत बचपन स्कूल के प्रिंसिपल ने नीलू यादव के समर्थकों पर दर्ज कराई है। इन मामलों में नवाब सिंह यादव, नीलू यादव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे इस मामले की जांच करेंगे।

Updated on:
16 Jul 2025, 7:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पिता-चाचा ने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को गढ़ बनाया, अखिलेश नहीं संभाल पाए विरासत’, OP राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

‘कहां हैं मुस्लिम, दलित और पिछड़े?’: सुब्रत पाठक का सपा से तीखा सवाल, टिकट बंटवारे में अपनों को तवज्जो देने का लगाया आरोप

कन्नौज एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पूर्व सांसद के एस्कॉर्ट वाहन की पलटकर दुर्घटना, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

कन्नौज: शिवपाल सिंह यादव ने कहा- सपा कभी किसी से नहीं डरी, दुनिया जानती है बीजेपी बेईमानी से सत्ता में

Emotional Story: वृद्धाश्रम की मां ने जन्मदिन पर दिया मुड़ा-तुड़ा नोट, देखते ही मंत्री की आंखों में छलक आए आंसू