5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दरोगा की वर्दी फाड़ ईंटों से हमला, जमीन पर गिरा दरोगा, अस्पताल में सुनाई आप बीती

Brick and stone attack on sub-inspector: कन्नौज में मारपीट की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे दरोगा के ऊपर पत्थर से हमला किया गया, वर्दी फाड़ दी गई। गंभीर रूप से घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
घायल दरोगा, फोटो सोर्स- कन्नौज पुलिस

फोटो सोर्स- कन्नौज पुलिस

sub-inspector uniform torn in Kannauj, seriously injured: कन्नौज में दो पक्षों में मारपीट हो रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। वापसी के समय रास्ते में पुलिस के साथ मारपीट की गई। ईंट-पत्थर से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे दरोगा जमीन पर गिर पड़ा। दरोगा के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया और हमलावर भाग निकले। साथ चल रहे दीवान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना छिबरामऊ थाना क्षेत्र की है।

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवंतपुर गांव निवासी दिलीप कश्यप ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही है। जिसमें भगवान दास, जितेंद्र और महेश शामिल हैं। सूचना मिलते ही दरोगा दीवान के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भगवान दास को समझाकर अलग किया। मामला शांत होने के बाद दरोगा वापस आ रहे थे। रास्ते में भगवान दास व अन्य लोग खड़े थे।

दरोगा ने सुनाई आपबीती

दरोगा ने बताया कि उन्होंने रास्ते में खड़े भगवान दास को घर जाने के लिए कहा। इस पर भगवान दास ने मारपीट शुरू कर दी। उनको ऊपर पत्थर फेके गए। जिससे वह घायलों का जमीन पर गिर पड़े। दरोगा के गिरते ही हमलावर मौके से भाग निकले। दीवान ने घटना की जानकारी थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और घायल दरोगा को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पत्थर के हमले से दरोगा की हालत गंभीर

जहां खून से लथपथ दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, दरोगा की पट्टी की गई। पूरे घटनाक्रम के विषय में उन्होंने जानकारी दी। दरोगा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में लड़ाई हो रही है, वह मौके पर गए थे, जहां भगवान दास से उनकी बातचीत हुई और उन्होंने मामला शांत कर सभी को घर जाने के लिए कहा। मौके पर मौजूद ग्रामीण इधर-उधर हो गए।‌

ईंट पत्थर से किया गया हमला

वापसी पर भगवान दास रास्ते में खड़ा था। इस पर उन्होंने कहा कि रास्ते में क्यों खड़े हो, अपने घर जाओ। इस पर भगवान दास और उनके‌‌ साथियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और उनकी वर्दी फाड़ दी। ईंट-पत्थर लगने से खून से लथपथ हो गया, सर पर चोट आई और वे गिर पड़ा। दरोगा के अनुसार, दीवान ने घटना की जानकारी थाना को थी। इधर दरोगा का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।