कन्नौज

कन्नौज दुष्कर्म: जिसे पुलिस की पांच टीम में खोज रही थी उसने किया कोर्ट में सरेंडर, जानें पूरा मामला

कन्नौज दुष्कर्म मामले में पुलिस को चकमा देकर एक बार फिर पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलू सिंह यादव ने पास्को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। लेकिन जमानत पर जेल से छूटने के बाद ही वह फरार हो गया था। जिसने आज कोर्ट में सरेंडर किया है। ‌

2 min read
Oct 03, 2024

Kannauj rape case surrender of Neelu Singh Yadav उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चर्चित दुष्कर्म की घटना में साक्ष्यों के मिटाने के आरोपी नीलू यादव को अदालत ने जमानत दे दी थी। उसी दिन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की थी। लेकिन जेल से छूटने के बाद पुलिस की लापरवाही से नीलू यादव फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। लेकिन पुलिस को चकमा देते हुए नीलू यादव ने अदालत में सरेंडर कर दिया। इस मामले में नीलू यादव का भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख जेल में बंद है।

Kannauj rape case surrender of Neelu Singh Yadav 11 अगस्त 2024 को पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नसरापुर स्थित चौधरी डिग्री कॉलेज में दुष्कर्म की घटना हुई थी।‌ पीड़िता ने पुलिस को फोन पर घटना जानकारी दी। पुलिस ने नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थितियों में मौके से गिरफ्तार किया था। ‌इस मामले में पीड़िता की बुआ भी शामिल थी। आरोप है कि बुआ पीड़िता को कॉलेज ले गई थी। शुरुआत में वह पुलिस का जांच में सहयोग कर रही थी। लेकिन बाद में कुछ और ही निकल कर सामने आया। इसके बाद नीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस नीलू को भी गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई। उसने पास्को कोर्ट में सरेंडर किया था।

बुआ शातिर दिमाग की

Kannauj rape case surrender of Neelu Singh Yadav पुलिस की पूछताछ में बुआ ने बताया था कि नीलू यादव ने अस्पताल में बयान बदलवाने, मेडिकल परीक्षण न कराने अन्य कई के नाम बयान में लेने का दबाव बना रहा था। इसके बदले नीलू यादव ने बुआ के नजदीकी के खाते में बैंक खाते में 4 लाख ट्रांसफर भी किए थे।

गैंगस्टर के अंतर्गत की गई कार्रवाई

Kannauj rape case surrender of Neelu Singh Yadav बुआ से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नीलू सिंह यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस बीच उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पहली बार पुलिस को चकमा देते हुए 3 सितंबर को अदालत में सरेंडर किया। जहां से उसे अनौगी जेल भेज दिया गया। बीते 27 सितंबर को जमानत मिली थी। जेल से निकलने के साथ ही वह हुआ फरार हो गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की थी। ‌

डीएनए रिपोर्ट भी आ चुकी

Kannauj rape case surrender of Neelu Singh Yadav इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नजदीकी माने जाने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव का डीएनए टेस्ट भी कराया गया फॉरेंसिक साइंस लैब (एसएफएल)की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।‌ इसके साथ ही पुलिस नवाब सिंह यादव को 14 दिन की पुलिस कमांड में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

Published on:
03 Oct 2024 06:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर