कन्नौज

कन्नौज दुष्कर्मकांड में बड़ा खुलासा: नवाब सिंह की प्रेमिका निकली बुआ, पूर्व सपा नेता की मांग पर परोसी गई किशोरी

Kannauj rape case big revelation कन्नौज दुष्कर्म घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आज बुआ की गिरफ्तारी के बाद नए-नए राज सामने आ रहे हैं। बुआ ने बताया कि फोन करके नवाब सिंह यादव ने भतीजी के साथ कॉलेज बुलाया था।

2 min read
Aug 21, 2024

Kannauj rape case big revelation उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के मामले में एसपी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बुआ और पूर्व ब्लाक प्रमुख के बीच 'फिजिकल रिलेशन' थे। बुआ ने पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी है। घटना वाले दिन भी नवाब सिंह यादव ने बुआ को फोन किया था और उसने भतीजी के साथ अपने कॉलेज पर बुलाया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने 112 पर घटना की जानकारी दी। शुरुआत में बुआ सहयोग कर रही थी। लेकिन बाद में पैसे के लालच में असहयोग करने लगी। पुलिस के पूछताछ के लिए बुलाने पर भी नहीं आई और फरार हो गई। दोनों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के संबंध में बताया था कि 5 साल से वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगा था। नवाब सिंह यादव सपा में नहीं है।

Kannauj rape case big revelation एसपी कन्नौज अमित कुमार आनंद ने बताया कि नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद नवाब सिंह को 12 अगस्त को जेल भेज दिया गया। मौके पर पीड़िता की बुआ भी मिली थी। जो शुरुआत में जांच में सहयोग कर रही थी‌। मेडिकल के दौरान असहयोग करने लगी। पीड़िता के माता-पिता ने भी बताया कि इतनी बड़ी घटना हो गई। लेकिन बुआ ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। बुआ को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया। उसके बाद वह फरार हो गई। बुआ की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई थी। दिल्ली एनसीआर में इन्हें सर्च किया जा रहा था।

पुलिस को बुआ के कन्नौज आने की सूचना मिली

Kannauj rape case big revelation एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि बुआ वापस कन्नौज आई है। इसके बाद कन्नौज पुलिस ने तिर्वा क्षेत्र में गिरफ्तार किया।‌ पूछताछ के दौरान बुआ ने बताया कि पिछले 5-6 वर्षों से नवाब सिंह को जानती है। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी है। 11 अगस्त को नवाब सिंह यादव ने बुआ के साथ फोन पर बातचीत की।‌ तब बुआ ने कहा था कि वह लखनऊ में है और उसके साथ भतीजी भी है। दोनों को कॉलेज में बुलाया गया था।

नवाब सिंह यादव ने दोनों को कॉलेज बुलाया

Kannauj rape case big revelation एसपी ने बताया कि जिसके बाद दोनों रात में कॉलेज पहुंचे। जहां पर दुष्कर्म की घटना हुई। घटना के बाद पीड़िता ने 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर कन्नौज पुलिस और 112 पहुंच गई। नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।‌

पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा

Kannauj rape case big revelation पुलिस की पूछताछ में बुआ ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण के दौरान नवाब सिंह यादव का भाई भी मौजूद था। जिसने प्रलोभन दिया कि पीड़िता अपने बयान से पलट जाए जाए और मेडिकल ना होने दे। इसके बदले में पैसे दिए जाएंगे। साथ में कुछ अन्य लोगों के भी नाम लेने को कहा था। जिससे कि विवेचना की दिशा बदल जाए। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की बुआ को जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
21 Aug 2024 08:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर