कन्नौज में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान एक बार फिर आसमान छू रहा है। सूरज की तपिश से जनजीवन बेहाल है। जानते हैं आज और कल कैसा रहेगा मौसम?
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले चार दिनों तक हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की बौछारें खंड-खंड में होगी। उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। 20 जुलाई के बाद मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात बूंदाबांदी होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मंगलवार 16 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश होने की संभावना 30 प्रतिशत है। 29 डिग्री तापमान के बीच उमस लोगों को परेशान कर रही है। यह स्थिति अगले 4 दिनों तक रहने की संभावना है।
मंगलवार 16 जुलाई का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है बारिश की संभावना काफी कम है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।